फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar lawyer arrested for carrying revolver to courtroom during hearing

Bihar News: मुजफ्फरपुर की कोर्ट में रिवॉल्वर लेकर पहुंचा वकील, जज की पड़ी नजर तो कराया गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2022 12:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश डीके प्रधान के कक्ष में हुई। एक मामले की सुनवाई के दौरान जज ने देखा कि वकील पंकज कुमार दास के पास हथियार है। इस पर उन्होंने तत्काल सुरक्षा गार्डों से कहा कि वे वकील दास का हथियार अपने कब्जे में लें और उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपे। 

विज्ञापन
Bihar lawyer arrested for carrying revolver to courtroom during hearing
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर की जिला कोर्ट के एक जज की कोर्ट में बुधवार को एक वकील रिवॉल्वर लेकर पहुंच गया। हालांकि, यह रिवॉल्वर लाइसेंसी थी, लेकिन कोर्ट रूम में इसे लेकर नहीं जा सकते। इसलिए जैसे ही जज की नजर वकील के हथियार पर पड़ी तो उन्होंने सुरक्षा गार्डों को रिवॉल्वर जब्त करने और वकील को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश डीके प्रधान के कक्ष में हुई। एक मामले की सुनवाई के दौरान जज ने देखा कि वकील पंकज कुमार दास के पास हथियार है। इस पर उन्होंने तत्काल सुरक्षा गार्डों से कहा कि वे वकील दास का हथियार अपने कब्जे में लें और उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपे। 
विज्ञापन


वकील को पुलिस को सौंपा,  फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
जज के आदेश पर पुलिस बुलाकर वकील को उसे सौंप दिया गया। थाना प्रभारी राम सिंह ने कहा कि वकील के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं और आईपीसी की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में वकील दास को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफ करने से इनकार, बार एसो. ने किया गिरफ्तारी का विरोध
इसके बाद वकीलों के एक समूह ने जज डीके प्रधान से वकील दास को माफ करने का आग्रह किया। लेकिन, एक वकील ने कहा कि जज ने उनसे कहा कि इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता। मुजफ्फरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कृष्ण ठाकुर ने कहा कि हम पहले ही जज के समक्ष वकील की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।


उन्होंने कहा कि बार एसो. ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। हम सोमवार को आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे। उधर, गिरफ्तार वकील दास ने कोर्ट में एक आवेदन दायर कर दावा किया कि उसे साजिश का शिकार बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed