Bihar: यादव महासभा में पप्पू यादव के भाषण के दौरान लालू यादव के जयकारे लगे; माइक फेंक मंच से उतरे जाप सुप्रीमो
जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख पप्पू यादव मंच से यादव समाज के उत्थान की बात कर रहे थे। इसी दौरान मंच के आगे एक युवक लालू यादव जिंदाबाद की नारे लगाने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आए हुए अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद वक्ताओं का संबोधन हो रहा था। वहीं जब संबोधन की बारी पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) के प्रमुख पप्पू यादव की बारी आई तो वह यादव समाज के उत्थान की बात कर रहे थे। इसी दौरान मंच के आगे एक युवक लालू यादव जिंदाबाद की नारे लगाने लगा। मंच पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह राजद सुप्रीमो की जयकारे लगाने लगा।
पप्पू यादव के समर्थकों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी
हालांकि, जाप प्रमुख पप्पू यादव ने पहले तो युवक को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन, जब वह शांत नहीं हुए तो वे माइक रखकर मंच से जाने लगे। मंच पर मौजूद लोगों ने पप्पू यादव को मनाने की कोशिश की, लेकिन माइक फेंककर मंच से नीचे उतर गए। इसके बाद थोड़ी देर के लिए मंच के समीप भगदड़ मच गई। आरोप है कि पप्पू यादव के समर्थकों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौजूद लोगों ने उस को भीड़ से बचा कर मंच पर ले गए।
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लोग, खाली रह गई कुर्सियां
यादव महासभा के शताब्दी समारोह की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी। आयोजक मंडल की ओर से कार्यक्रम में एक लगभग एक लाख लोग के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन पंडाल में लगी आधे से अधिक कुर्सियां खाली रह गईं। पूरे कार्यक्रम में अव्यवस्था चरम पर था। मंच पर भी अफरातफरी का माहौल रहा।