फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Prasad only gave scams, Sushil Modi attacked on ex cm

बिहार: 'लालू प्रसाद ने सिर्फ घोटाले दिए, राजद दफ्तर का लालटेन विफलता का अधूरा शिलालेख', सुशील मोदी ने साधा निशाना

Wed, 24 Nov 2021 08:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Nov 2021 08:56 PM IST
सार

मोदी ने आगे लिखा, 'संयोगवश, लालटेन मूर्ति का लोकार्पण उस दिन हुआ, जब हर गांव को बिजली से रोशन करने वाली एनडीए सरकार 15 वीं वर्षगांठ मना रही है। राजद कार्यालय में उन्हें केवल लालटेन नहीं, बल्कि बदहाल सड़क और चरवाहा विद्यालय की प्रतिमूर्ति भी लगवानी चाहिए थी। 
 

विज्ञापन
Bihar: Lalu Prasad only gave scams, Sushil Modi attacked on ex cm
सुशील मोदी और लालू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया। स्वदेशी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'कू' पर उन्होंने लिखा कि सीएम रहते हुए लालू यादव ने बिहार को सिर्फ घोटाले दिए। राजद कार्यालय में लगा पत्थर का विशाल लालटेन बिहार में लालू राज की विफलता का अधूरा शिलालेख है। 

विज्ञापन


मोदी ने आगे लिखा, 'संयोगवश, लालटेन मूर्ति का लोकार्पण उस दिन हुआ, जब हर गांव को बिजली से रोशन करने वाली एनडीए सरकार 15 वीं वर्षगांठ मना रही है। राजद कार्यालय में उन्हें केवल लालटेन नहीं, बल्कि बदहाल सड़क और चरवाहा विद्यालय की प्रतिमूर्ति भी लगवानी चाहिए थी। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार में घोषणा मंत्री साबित हुए
भाजपा नेता मोदी ने कहा, 'लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री के रूप में बिहार को घोटाले दिए और केंद्र सरकार में शामिल होने पर केवल 'घोषणा मंत्री' साबित हुए। उन्होंने रेल कारखाना और रेल पुल के लिए बस घोषणाएं कीं, लेकिन जमीन अधिग्रहण, बजट आवंटन और सपनों को पूरा करने तक सारे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों की मदद के लिए राजद ने कुछ नहीं किया
मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय लालू प्रसाद की पार्टी ने गरीबों की मदद के लिए कुछ नहीं किया, जबकि एनडीए सरकार ने जांच, इलाज, वैक्सीन से लेकर मुफ्त राशन तक देने की व्यवस्था की। केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था अगले 4 महीने तक बढाने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ही गरीबों- किसानों की सरकार है।

चरवाहा विद्यालय भी नहीं चला पाए
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद चरवाहा विद्यालय भी नहीं चला पाए, मेडिकल और इंजीनियरिंग के नए संस्थान खोलना तो बहुत दूर की बात थी। दूसरी तरफ एनडीए सरकार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल-पोशाक देने की योजना लागू की।

 

Koo App

राजद कार्यालय में लगी पत्थर की विशाल लालटेन बिहार में लालू राज की विफलता का अधूरा शिलालेख है। उन्हें केवल लालटेन नहीं, बल्कि बदहाल सड़क और चरवाहा विद्यालय की प्रतिमूर्ति भी लगवानी चाहिए थी। संयोगवश, लालटेन मूर्ति का लोकार्पण उस दिन हुआ, जब हर गांव को बिजली से रोशन करने वाली एनडीए सरकार 15 वीं वर्षगांठ मना रही है।

 

- Sushil Kumar Modi (@sushilmodi) 24 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed