फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Jeetan Ram Manjhi said That When ministers and MLAs are drinking alcohol why should the common man not drink after 10 o clock in the night

बिहार: मांझी बोले- जब मंत्री-विधायक पी रहे शराब, तो रात दस बजे के बाद आम आदमी क्यों न पीए? 

Wed, 15 Dec 2021 10:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Dec 2021 10:04 PM IST
सार

उन्होंने बगहा में बुधवार को कहा कि डीएम-एसपी से लेकर विधायक और मंत्री तक सब शराब पीते हैं। उन्हें तो आज तक किसी ने गिरफ्तार नहीं किया। रही बात थोड़ी बहुत शराब पीने की, तो दवा के रूप में कम मात्रा में इसे पीना गलत नहीं है।

विज्ञापन
Bihar: Jeetan Ram Manjhi said That When ministers and MLAs are drinking alcohol why should the common man not drink after 10 o clock in the night
जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिहार की शराब नीति पर निशाना साधते हुए लोगों को रात दस बजे के बाद पीने की सलाह दे डाली। उन्होंने बगहा में बुधवार को कहा कि डीएम-एसपी से लेकर विधायक और मंत्री तक सब शराब पीते हैं। उन्हें तो आज तक किसी ने गिरफ्तार नहीं किया। रही बात थोड़ी बहुत शराब पीने की, तो दवा के रूप में कम मात्रा में इसे पीना गलत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े-बड़े अफसरों के साथ-साथ एमपी, एमएलए, ठेकेदार रात 10 बजे के बाद शराब पीते हैं। आप लोग भी उन बड़े लोगों की तरह अपने घरों में रात को शराब पिएं, किसी को पता नहीं चलेगा। आप लोग शराब पीकर रोड पर निकलते हैं तो आप की गिरफ्तारी होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून की आड़ में गरीबों और दलितों को पकड़कर जेल में डाला जा रहा है, वह गलत है। आधा बोतल और एक बोतल शराब का सेवन करने पर जेल भेजा जा रहा है। यह न्याय संगत नहीं है। मेडिकल साइंस भी कहता है कि एक लिमिट में शराब लेना लाभदायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी ने कहा कि अगर कोई 50 लीटर या 100 लीटर के साथ पकड़ में आ रहा है तो उसको जेल भेजो। उन्होंने बताया कि हमारे समाज में कई ऐसे रिवाज हैं, जहां देवी-देवताओं को भी शराब चढ़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि जब मैं छोटा था तो मेरे घर भी शराब बनती थी। मेरी मां और पिताजी शराब बनाते थे। लेकिन, जब मैं पढ़ लिख गया तो शराब बनाने का काम बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता में ही शराब है, इसे हटाया नहीं जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed