फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar JDU RJD Poster War Against Lalu Yadav Thugs of Bihar poster Nitish Kumar

बिहार: 'पटना-होटवार करप्शन मेल' के बाद लालू की 'ठग्स ऑफ बिहार' पोस्टर पर जंग

Wed, 12 Feb 2020 11:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 12 Feb 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar JDU RJD Poster War Against Lalu Yadav Thugs of Bihar poster Nitish Kumar
बिहार में पोस्टर वॉर - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच जारी जुबानी जंग अब पोस्टर में तब्दील होती दिखाई दे रही है। दोनों पार्टियां पोस्टर्स की सहायता से वोटों को अपने खेमे में करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन



गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने कानून व्यवस्था को लेकर 'लहू लुहान हुआ बिहार, शिकारी है सरकार' पोस्टर लगवाए। जिसके जवाब में आज जेडीयू समर्थकों ने लालू यादव की 'ठग्स ऑफ बिहार' नाम से पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन


आरजेडी समर्थकों द्वारा जारी किए गए पोस्टर में बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर तंज कसा गया है। इसमें बिहार में भ्रष्टाचार, घोटाले, बेरोजगारी, विकास और अशिक्षा को लेकर हमला बोला गया है।  वहीं जेडीयू समर्थकों ने पोस्टर के जरिए लालू यादव को ठग्स ऑफ बिहार बताया है। इस पोस्टर में नीचे 'जरा याद करो वो कहानी पुरानी' लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


नए साल की शुरुआत से जारी है पोस्टर वॉर
नए साल की शुरुआत से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा था। जदयू ने राजद के 15 सालों पर निशाना साधते हुए 'हिसाब दो हिसाब लो' का पोस्टर लगाया था। 


जिसके जवाब में राजद ने पोस्टर जारी किया और लिखा था कि ‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा गया था।

इसके बाद एक और पोस्टर वॉर में दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर करारा हमला बोला था। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने 'ट्रबल इंजन' पोस्टर लगवाए थे। जिसके जवाब में आज जेडीयू समर्थकों ने लालू यादव की 'अपराध गाथा' और 'पटना-होटवार करप्शन मेल' नाम से पोस्टर्स जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed