{"_id":"5e593ee48ebc3ec54f0be569","slug":"bihar-jdu-mp-baidyanath-prasad-mahto-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के जदयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के जदयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन
Fri, 28 Feb 2020 10:23 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाल्मीकिनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाल्मीकिनगर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
बैद्यनाथ महतो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का आज निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की वजह से कुछ दिन पहले उन्हें दिल्ली के आयुर्विज्ञान संस्थान में दाखिल कराया गया था। पार्टी के प्रदेश महासचिव व लौरिया के पूर्व विधायक प्रदीप सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।
बिहार से सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैद्यनाथ महतो के निधन पर दुथ जताया। उन्होंने लिखा, वाल्मीकिनगर से जदयू सांसद श्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो जी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली है। मैं दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।
विज्ञापन
वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की। महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को 2,48,044 मत मिले थे।
जिला सहकारिता बैंक में कैशियर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले स्वर्गीय महतो नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहते नीतीश कुमार के पहले मुख्यमंत्रित्व काल में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री बने थे। 2009, 2014 व 2019 में वाल्मीकिनगर से सांसद का चुनाव लड़ा। लेकिन, 2014 के चुनाव में भाजपा व जदयू का गठबंधन टूट जाने के दौरान उन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र दुबे के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।

वाल्मीकिनगर से जदयू सांसद श्री बैद्यनाथ महतो जी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली है। मैं दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/8vYs9HBQc7
— Nityanand Rai (@nityanandraibjp) February 28, 2020