फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar JDU MLA Gopal mandal said accha hai log nakali sharab peekar mar rhe hai, jansankhya km hogi

अंडरवियर में घूमने वाले विधायक बोले: जब नीतीश मना कर रहे हैं तो फिर दारू क्यों पीते हैं? अच्छा है, ऐसे ही पियोगे-मरोगे, जनसंख्या भी घटेगी

Thu, 03 Feb 2022 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Feb 2022 10:18 AM IST
सार

गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार में बॉर्डर सील हैं। इसलिए खेतों से शराब आती है। लोग नकली शराब पीते हैं और मर जाते हैं। जब नीतीश कुमार ने मना किया है तो शराब क्यों पीते हो?

विज्ञापन
Bihar JDU MLA Gopal mandal said accha hai log nakali sharab peekar mar rhe hai, jansankhya km hogi
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल कुछ न कुछ ऐसा जरूर कर देते हैं, जिससे वे चर्चा में आ जाते हैं। अब उनका नकली शराब को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही नकली शराब पीते रहोगे तो मरोगे ही। अच्छा है जनसंख्या भी कम होगी। गोपाल मंडल के इन बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। इससे पहले मंडल तब चर्चा में आए थे, जब वे ट्रेन में अंडरवियर में घूमते दिखाई पड़े थे। 

विज्ञापन


दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोग नकली शराब का शिकार हुए हैं। गोपाल मंडल ने इस पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि-  

" बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। ऐसे में खेत में बनाई हुई नकली शराब कोई पीएगा तो मरेगा ही। लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी।"

विज्ञापन

तेजस ट्रेन में अंडरवियर में घूमते मिले थे
विधायक गोपाल मंडल की सितंबर, 2021 में तस्वीरें सामने आईं थीं। इसमें वह ट्रेन के कोच ए-1 में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब पटना से चली तब तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही ट्रेन ने कोईलवर पार किया विधायक अंडरवियर और बनियान में आ गए और इधर-उधर घूमने लगे। इस दौरान उन पर यात्रियों से बदसलूकी का भी आरोप लगा था। जब जदयू विधायक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा पेट खराब था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रुक रहा नकली शराब का कारोबार 
बिहार में शराब बिक्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में नकली शराब यहां बिक रही है। यह शराब पीने से बहुत से लोगों की मौत भी हो रही है। करीब दो महीने पहले समस्तीपुर, बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं राज्य में पिछले साल जहरीली शराब से करीब 66 लोगों की मौत हुई थी। हाल में नालंदा में हुई घटना से आठ लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed