फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: In Samastipur, a bank was defrauded of Rs 1.5 crore by giving fake gold, 72 people took gold loan;

Bihar: नकली सोना देकर बैंक को लगाया डेढ़ करोड़ का चूना, 72 लोगों ने लिया गोल्ड लोन; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 08 Jan 2025 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Jan 2025 01:37 PM IST
सार

समस्तीपुर के एएसपी संजय पांडे ने कहा कि फर्जीवाड़ा कर लोन लेने की शिकायत मिली है। 72 लोगों पर नकली सोना देकर बैंक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कर्ज लेने का आरोप लगा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Bihar: In Samastipur, a bank was defrauded of Rs 1.5 crore by giving fake gold, 72 people took gold loan;
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा (गोला रोड शाखा) से चौंकाने वाला मामला सामने आा है। बैंक ने नकली सोना लेकर 72 लोगों को डेढ़ करोड़ रुपये का कर्ज दे दिया। कई दिनों तक बैंक के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऑडिट के वक्त जब रिव्यू कमेटी ने गिरवी रखे गए नकली सोने की जांच की तो सबलोग हैरान रह गये। डेढ़ करोड़ रुपये का सोना नकली पाया गया। इसके बाद आननफानन में बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार चौधरी के बयान पर नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बैंक ने अमरजीत शाह समेत 72 कर्जधारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बैंक ऑफ बड़ाैदा के वरीय अधिकारियों की टीम अब जांच करने पहुंची है। वह सोना लेकर लोन देने वाले कर्मचारियों से भी पूदताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मामले में समस्तीपुर के एएसपी संजय पांडे ने कहा कि फर्जीवाड़ा कर लोन लेने की शिकायत मिली है। 72 लोगों पर नकली सोना देकर बैंक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कर्ज लेने का आरोप लगा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। बैंककर्मियों से भी पूछताछ चल रही है। वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन


कैसे हुआ इतना बड़ा घोटाला 
बैंक अधिकारियों की मानें तो गोल्ड लोन योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को सोने के मूल्य का 75 फीसदी लोन देता है। सोने की जांच के लिए बैंक ने पैनल में स्वर्ण कारोबारी अमरजीत शाह (समस्तीपुर के शंभू पट्टी) को सोने की जांच के लिए नियुक्त किया है। आरोप है कि कर्जधारकों ने अमरजीत शाह से ही सांठगांठ कर नकली सोना को रिपोर्ट में असली बता दिया और लोन स्वीकृत करा दिया। अधिकतर लोन एक से दो लाख रुपये तक के बीच के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे पकड़ में आया मामला 
अधिकारियों ने बताया कि बैंक स्वर्ण आभूषणों की जांच अन्य शाखा में तैनात अधिकारी और जांचकर्ता द्वारा कराती है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 22 -23 मे लिए गए गोल्ड लोन के लिए जमा कराए गए सोने में से 10 लोगों द्वारा जमा कराए गए सोने की जांच की गई। जांच के दौरान इन सभी कर्जधारकों द्वारा जमा किया गया सोना नकली पाया गया। उक्त वित्तीय वर्ष में गोल्ड लोन लेने वाले सभी धारकों के स्वर्ण की जांच कराई गई। इसमें से 72 लोगों का सोना नकली निकला। इसके बाद बैंक अधिकारियों के होश उड़ गये। तत्काल इस मामले में आंतरिक रिपोर्ट के आधार पर सहायक महाप्रबंधक द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed