फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: In Gaya, government office kept sending pension to account of deceased for 4 months after the death.

Bihar News : खाते में हर महीने पैसे भेजना बंद करो'- युवक ने क्यों लगाई गुहार? अब शुरू हुई सरकारी जांच

Tue, 29 Oct 2024 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Oct 2024 09:54 AM IST
सार

Gaya News: गया नगर निगम के आए दिन किसी न किसी मामले में सुर्खियों में रहता है। ऐसा कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व सेवानिवृत होने के बाद चार वर्षों तक अधिक नौकरी करने का मामला उजागर हुआ था। 

विज्ञापन
Bihar: In Gaya, government office kept sending pension to account of deceased for 4 months after the death.
गया नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। मौत होने के बाद भी चार माह तक सरकारी दफ्तर से पेंशन मृतका के खाते में पेंशन भेजता रहा। जब सरकारी दफ्तर के संबंधित पदाधिकारी को पता चला तो आननफानन में कार्रवाई शुरू हुई है। हालांकि मृतका की मौत की खबर पोते ने लिखित आवेदन देकर सूचना दी थी। यह पूरा मामला गया नगर निगम की है।

विज्ञापन


गया नगर निगम उनके खाते में पैसा भेजता रहा
गया नगर निगम के आए दिन किसी न किसी मामले में सुर्खियों में रहता है। ऐसा कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व रिटायर्ड होने के बाद चार वर्षों तक अधिक नौकरी करने का मामला उजागर हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, गया नगर निगम में पदस्थापित महाराज सिंह की मौत हो गई थी। महराज सिंह के मौत के बाद उनकी पत्नी माधुरी देवी को पारिवारिक पेंशन मिल रहा था। माधुरी देवी को पारिवारिक पेंशन के तौर पर प्रत्येक माह उनके खाते में 11 हजार 265 रुपए भेजा जा रहा था। उनकी मौत के चार माह तक गया नगर निगम उनके खाते में पैसा भेजता रहा।
विज्ञापन


पारिवारिक पेंशन मृतिका के खाते में जाता रहा
सूत्रों की मानें तो कि पारिवारिक पेंशन पाने वाली माधुरी देवी की मौत 10 मई को हो गई थी। मरने वाले के परिवार की ओर से गया नगर निगम को 24 जून को सूचना लिखित रूप से दिया गया था। मौत की सूचना मृतिका के पोता गौतम कुमार ने दी थी। उसके बावजूद मई, जून, जुलाई और अगस्त तक पारिवारिक पेंशन मृतिका के खाते में जाता रहा। जब पेंशन का पैसा आना बंद नहीं हुआ तो इसकी जानकारी उप नगर आयुक्त स्थापना को दी गई। उसके बाद जांच शुरू हुई, तब जाकर सितंबर माह से पेंशन का पैसा भेजना बंद किया गया। इस संबंध में उप नगर आयुक्त शिवनाथ ठाकुर ने बताया कि उक्त मामले में स्थापना शाखा के प्रभारी और अन्य लोग जिम्मेदार है। सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed