फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: IAS K.K. pathak threatened the contractor with revolver

बिहार में आईएएस की दबंगई, ठेकेदार को रिवॉल्वर दिखा जान से मारने की दी धमकी

Sat, 27 Jul 2019 03:55 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 27 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
bihar: IAS K.K. pathak threatened the contractor with revolver
kk pathak (फाइल फोटो) - फोटो : social media

बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक की गिनती एक कड़क अधिकारी के रुप में होती है। लेकिन वह अपनी छवि के अनुरुप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बिहार सरकार में लघु सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के खिलाफ सचिवालय में एफआईआर दर्ज की गई है। आईएएस अफसर पर मां शकुंतला इंफ्रास्ट्रकचर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कुमुद राज सिंह ने लाठी से पिटाई और रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कुमुद राज सिंह ने बताया कि उन्हें विभाग के कार्यपालक अभियंता ने फोन पर प्रधान सचिव के चैंबर में आने को कहा। इसके बाद वे अपने सहयोगियों से साथ प्रधान सचिव के कक्ष में पहुंचे। ठेकेदार के अनुसार केके पाठक ने उनसे नालंदा के रहुई में उनके द्वारा किए गए काम के क्षतिग्रस्त होने को लेकर सवाल पूछा। जिसपर ठेकेदार ने जवाब दिया कि भारी बारिश के कारण कुछ क्षति पहुंची है, जिसे वे ठीक करा देंगे।
विज्ञापन


ठेकेदार के मुताबिक इतना सुनते ही केके पाठक गुस्से से तिलमिला गए और गालियां देना शुरु कर दी। प्रधान सचिव ने अपने अंगरक्षक से डंडा लेकर मेरी पिटाई की और फिर अंगरक्षक की रिवॉल्वर लेकर मेरे कनपटी पर सटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने बताया कि केके पाठक उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद ठेकेदार वहां से जान बचाकर भागे। ठेकेदार ने दावा किया है कि घटना के वक्त सचिवालय में काफी लोग थे, जिन्होंने सब कुछ देखा है। प्रधान सचिव के कार्यालय के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed