फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar hindi news : Two girls missing in Darbhanga; Went out to attend the birthday party. bihar police 2023

Bihar : दरभंगा में दो छात्रा गायब, बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकली थी दोनों; पुलिस से मदद की गुहार

Tue, 08 Aug 2023 07:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 08 Aug 2023 07:56 AM IST
सार

Bihar News : दो स्कूली छात्राएं बर्थडे पार्टी में शामिल होने घर ने निकली और गायब हो गई। बर्थडे पार्टी एक रेस्टोरेंट में रखा गया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।  

विज्ञापन
bihar hindi news : Two girls missing in Darbhanga; Went out to attend the birthday party. bihar police 2023
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली दो स्कूली छात्राएं रविवार से गायब हो गईं। छात्राओं के गायब होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान हैं। दोनों छात्राएं किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने अपने अपने घर ने निकली थी। बर्थडे पार्टी एक रेस्टोरेंट में रखा गया था। लेकिन, दोनों छात्राएं रेस्टोरेंट से जाने के लिए घर से निकली मगर देर रात तक दोनों घर नहीं लौटी।

विज्ञापन


थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे
दोनों आठवीं की छात्रा हैं। घटना को लेकर छात्रा के पिता ने विश्वविद्यालय थाने में सोमवार की रात को प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने दोनों छात्राओं की बरामदगी के लिए कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें दोनों छात्राएं पैदल जाती हुई देखी गई हैं। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के रहने वाली छात्रा रविवार सुबह आठ बजे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली अपनी सहेली के घर पहुंची। दोनों कुछ देर बाद कटहलबाड़ी के एक रेस्टोरेंट में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकली। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटने पर उनके परिजन परेशान हो गए। आसपास के कई परिचितों के यहां उनकी तलाश की गई लेकिन कहीं भी सफलता हाथ नहीं लगी। थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन


बर्थडे पार्टी में शामिल होने निकली थी दोनों छात्राएं
परिजनों के अनुसार छात्रा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करती थी। पुलिस ने एक दो संदिग्ध लड़के से पूछताछ भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज मे दोनों छात्राएं कटहलबाड़ी से एमएलएसएम कॉलेज की तरफ पैदल जाती हुई देखी गई हैं। कटहलबाड़ी स्थित जिस रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के नाम पर दोनों छात्राएं घर से निकली थीं उस रेस्टोरेंट की गतिविधि संदिग्ध बताई जाती है। रेस्टोरेंट में संचालक ने कई केबिन बनाये हैं। रेस्टोरेंट में अधिक केबिन होने के कारण वहां बड़े पैमाने पर कम उम्र के लड़के-लड़कियां पहुंचते हैं। सूत्रों के अनुसार वहां केबिन में बैठने के लिए संचालक बड़ी रकम की वसूली करता है। यह रकम खाने-पीने की सामग्री की दर से अतिरिक्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
विश्विद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिला है। दोनों छात्राओं को खोजने की प्रक्रिया चल रही है। कटलहवाड़ी स्थित जिस रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था।  वहाँ के रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।  इस संबंध दो संदिग्ध लड़को से पुलिस ने पूछताछ की है। लेकिन उनसे हुई पूछताछ के बाद कोई सफलता नही मिल पाई है। रास्ते मे लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कटहलवाड़ी से एमएलएसएम कॉलेज की तरफ पैदल आती दोनो लड़कियां दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed