फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Here the wife beat the husband in the name of love, there the wife gave her life for the old lover

Bihar: यहां पत्नी ने प्रेम के नाम पर पति को पीट दिया, वहां पत्नी ने पुराने प्रेमी के लिए दे दी जान

Sun, 15 Jan 2023 06:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/ नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/ नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 15 Jan 2023 06:58 PM IST
सार

बिहार में एक पत्नी ने प्रेम के नाम पर अपने पति को ही पीट दिया, जबकि एक दूसरे मामले में पत्नी ने पुराने प्रेमी के लिए दे जान दी। पहला मामला नवादा जिला है जबकि दूसरी घटना औरंगाबाद की है।
 

विज्ञापन
Bihar: Here the wife beat the husband in the name of love, there the wife gave her life for the old lover
यहां पत्नी ने प्रेम के नाम पर पति को पीट दिया, वहां पत्नी ने पुराने प्रेमी के लिए दे दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक पत्नी ने प्रेम के नाम पर अपने पति को ही पीट दिया, जबकि एक दूसरे मामले में पत्नी ने पुराने प्रेमी के लिए दे जान दी। पहला मामला नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र भदौनी का है जहां पत्नी ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित पति टिंकू कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में कौआकोल निवासी नीतू कुमारी से हुई थी। वह दिल्ली में कारपेंटर का काम किया करता था। नीतू का टिंकू के एक दोस्त करन मिस्त्री के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर टिंकू दिल्ली से वापस घर लौट गया। लौटने पर जब उसने अपनी पत्नी नीतू देवी से पूछताछ किया तो पत्नी हल्ला-गुल्ला करने लगी। इसी क्रम में नीतू और टिंकू के बीच हाथापाई होने लगी और नीतू ने टिंकू पर हमला कर दिया जिसमें टिंकू का सिर फट गया। लहू-लूहान स्थिति में पड़ोसियों ने टिंकू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित टिंकू कुमार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी घटना औरंगाबाद की है जिसमें सहूद अंसारी की पत्नी सुल्ताना परवीन ने फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर लिया। इस बावत सुल्ताना परवीन के ससुर का आरोप है कि उनके बेटे सहूद ने सुलताना को अपने पुराने आशिक के साथ फोन पर बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसके बाद उसका मोबाइल उसने छीन लिया। मोबाइल छीन जाने के बाद से वह मोबाइल के लिए अपने पति से झगड़ा किया करती थी। एक माह पहले भी जब वह गांव गई थी तब सास-ननद से झगड़ा कर वापस औरंगाबाद आ गई थी। इसी झगड़े और मोबाइल नही मिलने से पुराने प्रेमी से बात नही होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
वही मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को कार और सोने के चेन की मांग को लेकर सुलताना परवीन को प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने ख़ुदकुशी कर ली। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed