फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government transferred senior IAS officers, Secretariat, General Administration Department, Nitish Kumar

IAS Transfer Today: नीतीश कुमार सरकार ने सीनियर आईएएस अफसरों को किया ट्रांसफर; देखें किस अफसर को क्या जिम्मा

Sat, 30 Sep 2023 02:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Sep 2023 02:30 PM IST
सार

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आईएएस अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार सरकार ने इस अधिकारियों से जल्द से जल्द अपने नए पद की जिम्मेदारी सौंपने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन
Bihar government transferred senior IAS officers, Secretariat, General Administration Department, Nitish Kumar
पटना सचिवालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। शनिवार को फिर से चार IAS अधिकारियों का तबादला कयिा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस मामले में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बिहार सरकार ने इस अधिकारियों से जल्द से जल्द अपने नए पद की जिम्मेदारी सौंपने का भी आदेश दिया है। 

विज्ञापन


संतोष कुमार मल्ल नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिहार सरकार ने सूचना प्रावैधिकी विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही इन्हें पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के एमडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


अभय कुमार सिंह बेल्ट्रॉन के एमडी का भी प्रभार
इधर, पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव व बेल्ट्रॉन के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इतना ही नहीं कम्फेड के एमडी के अतिरिक्त प्रभार से अभय कुमार सिंह को मुक्त कर दिया गया है। वहीं बिहार राज्य योजना पर्षद के परामर्शी प्रभाकर को कम्फेड का एमडी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed