फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government sent notice to META, Twitter, YouTube and Gmail in Tamil Nadu case, said- preserve misleading

Bihar: META, Twitter, YouTube और Gmail को बिहार सरकार ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है मामला

Mon, 06 Mar 2023 06:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Mar 2023 06:09 PM IST
सार

Bihar: तमिलनाडु केस में META (Facebook), twitter, YouTube और Gmail को बिहार सरकार ने नोटिस भेजा है। बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह वाले वीडियो को 3 महीने तक प्रिजर्व करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Bihar government sent notice to META, Twitter, YouTube and Gmail in Tamil Nadu case, said- preserve misleading
बिहार पुलिस ने भेजा सोशल मीडिया साइट्स को नोटिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु केस में META (Facebook), twitter, YouTube और Gmail को बिहार सरकार ने नोटिस भेजा है। बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह वाले वीडियो को 3 महीने तक प्रिजर्व करने को कहा गया है। नोटिस में कहा कि जो भी लिंक आपके प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए हैं, उसे आप 3 महीने तक प्रिजर्व करके रखें। पुलिस इसे साक्ष्य के रूप में उपयोग करेगी। यह वीडियो डिलीट न हो ताकि इससे पता चल पाएगा कि इस वीडियो को जानबूझकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वायरल किया गया है। 

विज्ञापन


3 माह का प्रिजर्वेशन नोटिस जारी
ADG जेएस गंगवार ने बताया कि तमिलनाडु केस की जांच की गई। इसमें पाया गया कि Facebook पर 9 पोस्ट, twitter पर 15 पोस्ट, YouTube पर 15 पोस्ट और Gmail पर 3 पोस्ट मिले हैं। इन सोशल मीडिया साइट्स से पोस्ट को कोई डिलीट नहीं कर पाए, इसके बाद 3 माह का प्रिजर्वेशन नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


30 वीडियो पोस्ट में 4 भ्रामक पाए गए
दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से किए गए जांच में पाया गया कि सोशल मीडियो पर कुछ 30 वीडियो पोस्ट किए गए। इसमें से 4 पोस्ट भ्रामक पाए गए। इसमें एक वीडियो तो ऐसा था कि जिसमें दिखाया गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई है। उसे मारकर लटका दिया गया है। जांच में पता चला कि वास्तव में यह सुसाइड की घटना थी और इसे हत्या बताकर लोगों के बीच दहशत फैलाया गया। यह वीडियो तमिलनाडु का ही था और काफी पुराना था। इससे बिहारी मजदूरों से कोई लेना देना नहीं था। इन तरह वीडियो की जांच की गई तो पाया गया कि कुछ लोगों ने इसे अलग-अलग जगह से समाज का महौल खराब करने के लिए पोस्ट किया था। इसमें FIR दर्ज कर एक युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed