{"_id":"66ffbd95893a6686e00e2a3f","slug":"bihar-girl-commits-suicide-in-betiyar-fiance-was-married-online-shopping-police-engaged-in-investigation-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ऑनलाइन सामान मंगाने से नाराज हुआ मंगेतर, शादी तोड़ी तो युवती ने फंदे से लटक दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ऑनलाइन सामान मंगाने से नाराज हुआ मंगेतर, शादी तोड़ी तो युवती ने फंदे से लटक दे दी जान
Fri, 04 Oct 2024 03:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:34 PM IST
सार
अमीषा के चाचा प्रदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि लड़का नीतीश के पिता जनक प्रसाद ने भी लड़की के पिता विद्या प्रसाद से फोन कर कहा कि दहेज में दिए गए पैसे आकर ले जाइए। मेरा लड़का आपकी लड़की से शादी नहीं करना चाह रहा है।
विज्ञापन
युुवती ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में एक युवती ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। कारण बस इतना था कि युवती ने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। इससे उसका मंगेतर नाराज हो गया। और उसने शादी से इनकार कर दिया। इस युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी शादी सात मार्च 2025 को होनी थी। घटना जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधियावा गांव की है। मृतका की पहचान दूधियावा गांव निवासी विद्याया प्रसाद के 21 वर्षीय बेटी अमीषा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया तथा मामलें की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत अमीषा के चाचा प्रदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज निवासी जनक प्रसाद के 23 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार उर्फ छोटू के साथ तय हुई थी। 13 मई को दोनों की इंगेजमेंट हुई, उसके बाद से दोनों एक दूसरे से बात करते थे। अगले साल सात मार्च 2025 को शादी होने वाली थी। इधर शुक्रवार को लड़के के पिता ने फोन कर दहेज के पैसे वापस ले जाने की बात कही थी, जिसके बाद लड़की ने आहत होकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
आहत होकर अमीषा ने जान दे दी
अमीषा के चाचा प्रदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि लड़का नीतीश के पिता जनक प्रसाद ने भी लड़की के पिता विद्या प्रसाद से फोन कर कहा कि दहेज में दिए गए पैसे आकर ले जाइए। मेरा लड़का आपकी लड़की से शादी नहीं करना चाह रहा है। इतनी सी बात सुन लड़की का पूरा परिवार सदमे में आ गया और लड़की ने आहत होकर यह गलत कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को अमीषा ने ऑनलाइन कुछ सामान मंगाया, जिससे नीतीश नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। छोटू ने शादी करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को छोटू के पिता जनक प्रसाद ने भी फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर अमीषा ने जान दे दी।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
थानेदार कंचन कुमार भास्कर ने बताया कि अमीषा के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर सदर एसडीपीओ-टू विवेक दीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।