फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar gaya GSI

जमीन से निकलेगा सोना, मौके पर टीम

Fri, 01 Aug 2014 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Aug 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
bihar gaya GSI

बिहार के गया में निकल सकता है सोना! ऐसी ही संभावना जताई है जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जो वहां पर जांच के लिए ड्रिलिंग कर रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय अखबार प्रभात खबर में छपी खबर के मुताबिक गया जिले के मझौली, अजयनगर और घनसूरा इलाके में जीएसआई सोने को तलाश रहा है।

खबर के मुताबिक जीएसआई ने पिछले साल जांच की थी और नतीजे काफी उत्साहवर्धक रहे थे। इसके बाद ही ड्रिलिंग शुरू की गई।

अगर सब ठीक रहा और सोने की खान यहां निकल आई तो जिले की तकदीर बदल सकती है।

अखबार के मुताबिक अभी तक ड्रिंलिंग से कोई ठोस नतीजा तो नहीं निकला है, लेकिन काम जारी है। माना जाता है कि पुरानी चट्टानों वाले इलाकों में सोने की मौजूदगी होती है।
विज्ञापन


इससे पहले बेतिया और किशनगंज में पेट्रोलियम मिलने की संभावना भी खत्म हो गई थी जबकि जमुई में भी सोने की तलाश का काम हुआ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed