फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Garden keeper's throat slit by criminals in Bhagalpur

Bihar : भागलपुर में अपराधियों ने बगीचे की रखवाली करने वाले का गला रेता

Thu, 01 Jun 2023 11:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 01 Jun 2023 11:15 AM IST
सार

भागलपुर में गृह विभाग के अपर सचिव चैतन्य प्रसाद ने पदाधिकारियों के बीच बैठक किया जिसमें क्राइम पर लगाम लगाने पर कई तरह के निर्देश दिए। लेकिन अगले सुबह ही जीरोमाइल थाना क्षेत्र के एक बगीचे में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Bihar: Garden keeper's throat slit by criminals in Bhagalpur
घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर बुधवार को गृह विभाग के अपर सचिव चैतन्य प्रसाद ने पदाधिकारियों के बीच बैठक किया जिसमें क्राइम कम से कम हो इस बात पर कई तरह के निर्देश दिए थे। गुरूवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र जीरोमाइल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक बगीचे में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किया हुआ पाया गया। मृतक की पहचान बहादुरपुर निवासी सुरेश तांती के पुत्र  राहुल कुमार तांती उर्फ मंगल तांती के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि वह बगीचा की रखवाली करने का करता था।

विज्ञापन


गला रेतकर कर दी हत्या 
राहुल प्रत्येक दिन की तरह बुधवार को भी अपने घर से बगीचा की रखवाली करने के लिए अपने मित्र दुर्गेश के साथ पहुंचा। राहुल को रात में शौच लगी तो उसका मित्र दुर्गेश पटरी के बगल से एक बोतल में पानी लाकर उसे दे दिया और फिर वह घर चला गया। दुर्गेश जब सुबह में बागीचे में पहुंचा तो उसने देखा कि राहुल की लाश पड़ी हुई है और उसका गला रेता हुआ है।  किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


मित्र ने कहा मुझे नहीं पता 
घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो अपने बेटे के शव को देखकर दहाड़ मार-मारकर रोने लगे। वहीं मृतक के उसके मित्र दुर्गेश ने बताया हम लोग एक साथ बगीचे की रखवाली करते थे और अचानक मेरे मित्र के साथ ही इस तरह की घटना से मैं काफी आहत हूं। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कहा नहीं थी किसी से दुश्मनी 
 मंगल तांती के पिता सुरेश तांती का कहना है कि मेरा बेटा मंगल बंसीटिकर के पूर्व मुखिया प्रकाश पासवान का 40  बीघा वाला बगीचा की रखवाली करता था।  कई वर्षों से यह काम कर रहा था। अपराधियों ने हमारे बेटे को इस तरह निर्मम हत्या कर दी इसकी वजह क्या है मुझे नहीं पता। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को  किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed