{"_id":"647dd96576f36959e60d1ad5","slug":"bihar-gangrape-in-a-hotel-on-gm-road-in-patna-the-minor-was-coaxed-by-a-friend-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में GM रोड के होटल में गैंगरेप; नाबालिग से दोस्ती गांठ बुलाया, इधर तैयार था गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में GM रोड के होटल में गैंगरेप; नाबालिग से दोस्ती गांठ बुलाया, इधर तैयार था गैंग
Mon, 05 Jun 2023 06:17 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 05 Jun 2023 06:17 PM IST
सार
कुछ दिन पूर्व नाबालिग का पूर्णिया के रहने वाले एक युवक से बातचीत शुरू हुई। एक जून को लड़की अपने घर से निकलकर चुपचाप उस लड़के से मिलने के लिए बीएनआर पथरीघाट पहुंची और फोन करके उस लड़के को अपने पास बुलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। उसका आरोप है कि उसका दोस्त अपने सहयोगियों के साथ उसे बहलाफुसलाकर जीएम रोड के होटल में ले गया। इसके बाद उससे के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। घटना पटना के पीरबहोर थाना के एक गेस्ट हाउस की है। 16 साल की पीड़िता पटना की पीरबहोर थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में रहती है।
विज्ञापन
एक जून को घर से निकल युवक से मिलने पहुंची
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व नाबालिग का पूर्णिया के रहने वाले एक युवक से बातचीत शुरू हुई। एक जून को लड़की अपने घर से निकलकर चुपचाप उस लड़के से मिलने के लिए बीएनआर पथरीघाट पहुंची और फोन करके उस लड़के को अपने पास बुलाया। लड़की ने अपने बयान में बताया कि थोड़ी देर बाद वह लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ पथरीघाट पहुंचा। वहां से सभी पास के ही राधा कृष्ण मंदिर चौधरी टोला गए। वहां सभी युवकों ने बहला-फुसलाकर नाबालिग को जीएम रोड स्थित एक होटल में ले गए। यहां पर चार युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद 2 दिनों तक वह सभी लड़की को अपने साथ रखने के बाद 3 जून को फिर जीएम रोड के दूसरे होटल में ले जाकर वहां महफूज एवं सनी ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
जीएम रोड के दूसरे होटल में ले जाकर किया गैंगरेप
इस बीच मौका मिलते ही लड़की वहां से फरार हो गई। भागकर पटना के गांधी मैदान पहुंची और एक व्यक्ति से मोबाइल मांग कर अपने एक दोस्त को फोन किया। फिर नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ जाकर पीरबहोर थाने में चार युवकों को गैंगरेप में शामिल नामजद किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी महफूज 18 वर्ष, सौरभ 21 वर्ष एवं सन्नी 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार युवक के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन