फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Foundation Day: CM Nitish will digitally address the public today leaders greeted on completion of 109 years of establishment of state

बिहार दिवस: आज जनता को संबोधित करेंगे सीएम नीतीश, प्रदेश की स्थापना के 109 वर्ष पूरे होने पर नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Mon, 22 Mar 2021 11:35 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Mar 2021 11:35 AM IST
सार

आज यानी 22 मार्च का दिन बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बेहद खास है और खास हो भी क्यों न जब आज ही के दिन सन 1912 में बिहार राज्य की स्थापना बंगाल से अलग करके की गई थी। ऐसे में तभी से हर साल 22 मार्च का दिन बिहार दिवस के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Bihar Foundation Day: CM Nitish will digitally address the public today leaders greeted on completion of 109 years of establishment of state
बिहार दिवास 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल के दौर में भी बिहार दिवस मनाने का उत्साह कम नहीं है। इस साल बिहार प्रदेश की स्थापना के 109 साल पूरे हुए हैं। इसी खुशी में सोमवार को इस बार भी कार्यक्रम तो होगा, लेकिन संक्रमण के खतरे के बीच सावधानी बरतते हुए इसका आयोजन वर्चुअल माध्यम से ज्ञान भवन में किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सूचना एवं जन संपर्क विभाग इस समारोह को विभिन्न माध्यमों से राज्य के लोगों तक पहुंचाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस समारोह से जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे। इसके तहत मुख्यमंत्री आवास से ज्ञान भवन और सभी जिला समाहरणालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वेबकास्टिंग से कनेक्ट रहेंगे।

विज्ञापन

समारोह में दो सौ लोगों की होगी भागीदारी

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने जानकारी दी कि 11 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 90 मिनट तक चलेगा। ज्ञान भवन स्थित प्रेक्षागृह में आठ सौ लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते इस समारोह में दो सौ लोगों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल रूप में जुड़ेंगे। मशहूर कवि सत्यनारायण द्वारा लिखित राज्य गीत से समारोह की शुरुआत होगी। समारोह की थीम 'जल-जीवन-हरियाली' है।

इस अवसर पर पटना आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा ज्ञान भवन में पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों और जीविका दीदियों को चिट्ठी लिखी है। बिहार के स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेते हुए बिहार के वर्तमान को सुनहरा बनाने को प्रेरित करती उनकी चिट्ठियां सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा जिलों के माध्यम से बच्चों और जीविका दीदियों के बीच पहुंचाई गई हैं।

जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री, राज्यपाल फागू चौहान व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार दिवस पर जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला यह प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे।’

राज्यपाल ने बिहार को शांति, सद्भावना, साधना, अहिंसा, ज्ञान, कर्म, बंधुता और प्रेम की पावन भूमि बताया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमें मिल-जुलकर बिहार के गौरव को बढ़ाना है।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपनी आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति व समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे और बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोगों को बिहार दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। यह धरती ऋषि-मुनियों, संत- सूफियों की रही है। स्वतंत्रता संग्राम हो या ज्ञान-विज्ञान अथवा शिक्षा, प्रत्येक क्षेत्र में बिहार अगुआ रहा है। इसने देश-दुनिया को प्रभावित किया है। हमें मिलकर इसके गौरव को बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed