{"_id":"6792fb0a89b4e75344076c35","slug":"bihar-foreigner-caught-at-gaya-airport-had-entered-with-fake-ticket-security-personnel-detained-him-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी; फर्जी टिकट लेकर घुसा था, सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी; फर्जी टिकट लेकर घुसा था, सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया
Fri, 24 Jan 2025 07:59 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:59 AM IST
सार
Gaya News: आरोपी यात्री अनाधिकृत रूप से फर्जी टिकट दिखा कर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर चेकिंग के दौरान फर्जी टिकट के साथ विदेशी यात्री पकड़ा गया। पकड़ा गया विदेशी यात्री की पहचान थाइलैंड के रहने वाले 47 वर्षीय वीरा थेदसाबूत के रूप में हुई। यह पूरा मामला गुरुवार की है। मिली जानकारी गया एयरपोर्ट से थाइलैंड जाने वाले थाई एयरवेज के विमान से बैंकाक लौटने के लिए गया एयरपोर्ट में प्रवेश करने बाद चेकिंग के दौरान थाइलैंड के वीरा थेदसाबूत नामक यात्री को फर्जी टिकट के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पकड़ लिया। थाइलैंड के यात्री को पकड़े जाने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने काफी देर तक पुछताछ किया। पुछताछ के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मगध मेडिकल थाने की पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
टिकट के जांच के दौरान पकड़ लिया गया
वहीं फर्जी टिकट के साथ पकड़े गए थाइलैंड के यात्री से थाने में भी पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में बताया गया कि गुरुवार को करीब 11 बजे गया एयरपोर्ट पर थाई एयरवेज से जाने के लिए आरोपी विदेशी यात्री सीआइएसएफ के जवानों को फर्जी टिकट दिखा कर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर गया। वहीं एयरपोर्ट के एक काउंटर पर टिकट के जांच के दौरान पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज कर पूछताछ कर रही पुलिस
आरोपी थाइलैंड के यात्री के साथ कई और लोग थे। लेकिन, उन सभी के पास सही टिकट था। उन लोगों को जाने दिया गया। वहीं आरोपी थाइलैंड के यात्री को अनाधिकृत रूप से फर्जी टिकट दिखा कर एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने के आरोप में पकड़ लिया गया। फिलहाल गया पुलिस आरोपी विदेशी यात्री पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस फर्जी टिकट का सत्य सामने लाने के लिए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन