फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Flood Report : Rivers crossing danger mark, road cut in Fatuha Patna increased water level of Ganga

Bihar Flood Report : गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण सड़क कटी, कई जगहों पर नदियां खतरे के निशान के पार

Fri, 09 Aug 2024 08:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 09 Aug 2024 08:00 PM IST
सार

Bihar : बिहार में बारिश होने के बाद गंगा के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। आज पटना में गंगा नदी से सटे क्षेत्र का सड़क धंस गया। अब लोगों को इस बात का डर सताने लगा है कि यह कहीं कटाव होने के वजह से तो नहीं हुआ है?

विज्ञापन
Bihar Flood Report : Rivers crossing danger mark, road cut in Fatuha Patna increased water level of Ganga
पटना में गंगा नदी के किनारे धंसी सड़क। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।  फतुहा प्रखंड के दरियापुर स्थित कटैया घाट के समीप गंगा के जल स्तर बढ़ने से सड़क की कटाव शुक्रवार को बढ़ गया है। गंगा के जल स्तर बढ़ने से  कटैया घाट के किनारे बनी सड़क धंस गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा के किनारे रहने वाले  लोग बढ़ते गंगा के स्तर को देखकर परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क धंसने की वजह कहीं कटाव तो नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने और तेज कटाव के कारण सड़क के सपोर्ट में खड़ी दीवार नदी में गिर गई। दीवार गिरने के बाद भी कटाव जारी है, जिस वजह से कटैया घाट के किनारे बनी सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों ने गंगा नदी के तेज कटाव को देखते हुए बांस रखकर घेराबंदी किया है  ताकि कटाव की ओर लोग आ जा न सके।

विज्ञापन




                     

Bihar Flood Report : Rivers crossing danger mark, road cut in Fatuha Patna increased water level of Ganga
गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने किया निरीक्षण
स्थानीय लोगों ने सड़क के धंसने की सूचना जल संसाधन विभाग को दी। सूचना मिलने पर जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी फतुहा पहुंचे और कटाव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम से कटाव को रोकने के लिए यथावत उपाय शुरु कर दी जाएगी। शाम होते होते बालू भरा बोरा भी मंगाया गया है ताकि फिलहाल कटाव को किसी तरह रोका जाए।

गंगा का जल स्तर खतरे के निशान पर
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से पुरानी चौक से कटैयाघाट जाने वाली सड़क के पास कटाव शुरू हो गया है। सड़क का कटाव होने से सड़क का अधिकांश भाग धंस कर गंगा में विलीन हो गया। दूसरी तरफ गंगा के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि हुई है लेकिन कटैयाघाट के उपर अभी पानी नही पहुंचा है। वैसे कटैयाघाट की सीढियां करीब करीब गंगा में समा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed