फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Five headmasters were punished in Gaya; Two suspended, order to recover embezzled amount from three

Bihar: पांच हेडमास्टरों पर गिरी गाज; दो सस्पेंड किए गए, तीन से गबन की राशि वसूलने का नीतीश सरकार ने दिया आदेश

Tue, 23 Jul 2024 09:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jul 2024 09:30 AM IST
सार

शेरघाटी और गुरुआ प्रखंड के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही तीन हेडमास्टरों से तीन दिनों के अंदर गबन की राशि वसूलने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद बच्चों के भोजन खा जाने वाले जिले के अन्य स्कूलों हेडमास्टरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar: Five headmasters were punished in Gaya; Two suspended, order to recover embezzled amount from three
गया जिला प्रशासन की ओर से पांच हेडमास्टरों पर कार्रवाई की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले के डीएम डा. त्याग राजन एसएम सोमवार को जिले के पांच स्कूलों के हेडमास्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मध्याह्न भोजन योजना में छात्रों की फर्जी उपस्थिति दिखा राशि गबन करने वाले जिले के पांच हेडमास्टरों पर गाज गिरी है। डीएम ने दो हेडमास्टरों को निलंबित किया है और तीन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक, गया डीएम को शिकायत मिली थी कि 32 सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना में स्कूलों के हेडमास्टरों द्वारा छात्रों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर राशि का गबन कर रहे हैं। किसी स्कूलों में दस दस दिनों तक छात्रों को पीएम पोषण योजना की लाभ नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


अन्य स्कूलों के हेडमास्टरों के बीच हड़कंप मचा हुआ
शिकायत के बाद डीएम ने सभी स्कूलों की जांच कराय। जांच के दौरान जिले के पांच स्कूलों में छात्रों की फर्जी उपस्थिति दर्ज सरकारी खाधान्न और राशि गबन पाया गया। जांच के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने डीएम को रिपोर्ट सौंपी। वहीं जांच रिपोर्ट के आने के बाद सोमवार को शेरघाटी और गुरुआ प्रखंड के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही तीन हेडमास्टरों से तीन दिनों के अंदर गबन की राशि वसूलने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद बच्चों के भोजन खा जाने वाले जिले के अन्य स्कूलों हेडमास्टरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि, डीएम शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिया हैं कि ऐसे भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


इन स्कूलों के हेडमास्टरों पर गिरी गाज 
सोमवार को जिले के मध्याह्न भोजन योजना में राशि गबन करने के आरोप में जिले के टिकारी प्रखंड में स्थित प्राथमिक विद्यालय घंघौरा, कोंच प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डिहुरी, टनकुप्पा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नौआखाप, गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय गौशपुर और शेरघाटी प्रखंड के मध्य विद्यालय कुशा के हेडमास्टरों पर गाज गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed