Bihar: पटना के इस थाने में लगी भीषण आग, अंदर फंसे पुलिसकर्मी; फायर ब्रिगेड की टीम पर आग पर काबू पाने में जुटी
Patna News: फायर ब्रिगेड की टीम थाना परिसर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पहले मालाखाना में आग लग गई।
विस्तार
नुकसान का आकलन किया जा रहा
जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर फंसे पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल गया गया है। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचे गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कितने मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है? इसका आंकलन किया जा रहा है। जांच के बाद ही आग लगने की वजहों का पता चल पाएगा। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ चल रही है।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी
वहीं घटना के वक्त थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी दीपक कुमार ने बताया कि मैं खाना बना रहे थे। अचानक नीचे से आग की लपटें उठने लगीं। हमलोग फौरन दौड़ पड़े। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह फैसल चुकी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिसकर्मियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.