{"_id":"66a1d77d2d3ae4fa98077ab1","slug":"bihar-fire-breaks-out-in-ford-service-center-in-patna-loss-of-property-worth-crores-of-rupees-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: फोर्ड के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान; कई गाड़ियां भी जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: फोर्ड के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान; कई गाड़ियां भी जलीं
Thu, 25 Jul 2024 10:11 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:11 AM IST
सार
आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अपने-अपने के सामानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे।
विज्ञापन
कई गाड़ियों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के सगुना मोड़ के पास फोर्ड कंपनी के सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। इतना ही नहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अपने-अपने के सामानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे। घर के आसपास के चूल्हे को बंद कर सिलेंडर को भी दूसरा जगह हटने लगे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दानापुर थाना और अग्निशमन दस्ते को दी।
विज्ञापन
कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई
इधर, सूचना मिलते ही अग्नि दस्ते की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग इतनी भयावत थी कि सर्विस सेंटर में लगी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई। लोगों का कहना है कि सर्विस सेंटर में करोड़ों रुपये के नुकसान की सूचना सूचना मिल रही है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाना है
दानापुर थाना के अनुसार, फोर्ड गाड़ी की सर्विस सेंटर में आग लगी है। पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाना है। आग की भयावह को देखते हुए दानापुर, पटना, फुलवारीशरीफ अग्निशमन दस्ते की कई गाड़ियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। आसपास के घरों को खाली करवा दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन