फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: FIR filed against Mokama MLA Anant Singh and Jan Suraaj’s MLC candidate news in hindi

बिहार: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 Oct 2026 03:59 PM IST
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह, जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह और आयोजक कर्मवीर सिंह के खिलाफ रोड शो को लेकर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। आरोप है कि निर्धारित अनुमति के नियमों का उल्लंघन हुआ और राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर जाम लगा।

विज्ञापन
Bihar: FIR filed against Mokama MLA Anant Singh and Jan Suraaj’s MLC candidate news in hindi
फिर फंसे बाहुबली विधायक अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह और पटना स्नातक क्षेत्र के जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के रोड शो को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। आदर्श आचार संहिता, विधि-व्यवस्था के उल्लंघन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न करने के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें आयोजक कर्मवीर सिंह को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन

प्रशासन ने बाढ़ और मोकामा थाना क्षेत्रों में ये मामले दर्ज किए हैं। बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें आचार संहिता के उल्लंघन, विधि-व्यवस्था बाधित करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना से जुड़े आरोप शामिल हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रोड शो के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। अनुमति के तहत केवल 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़ में आयोजित रोड शो के दौरान 11 जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा कराई गई। इस मामले में विधायक के रिश्तेदार और रोड शो के आयोजक कर्मवीर सिंह को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- फिर साथ बने जोड़ी 

रोड शो के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कई जेसीबी मशीनें खड़ी कर दी गई थीं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और स्थानीय प्रशासन को यातायात सुचारु कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि इस मामले में कुल तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें दो बाढ़ थाना और एक मोकामा थाना में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed