फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: FIR against BJP MLA Raju Singh in Muzaffarpur, Circle Officer alleges assault

Bihar : मुजफ्फरपुर में भाजपा विधायक राजू सिंह पर FIR, अंचालधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 07:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

विधायक राजू कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें साजिश के तहर फंसाया जा रहा है। कुछ लोग गंदी राजनीति कर रही है। उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। अंचल अधिकारी अनिल भूषण को भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए उनपर FIR दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
Bihar: FIR against BJP MLA Raju Singh in Muzaffarpur, Circle Officer alleges assault
विधायक राजू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरपुर में भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट व दुर्व्यवहार लगा है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। यह मामला पारू थाना में दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ पारू अंचल अधिकारी अनिल भूषण व राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक चंद्रदीप कुमार ने मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।मुजफ्फरपुर SSP राकेश कुमार ने कहा कि विधायक राजू सिंह के पक्ष के लोगों ने अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के साथ मारपीट मामले को लेकर FIR दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


मामले में अंचल अधिकारी ने बताया है कि 11 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह का कॉल आया था। उन्होंने कॉल कर अपने आवास पर बुलाया था। जिसके बाद वे अपने राजस्व कर्मचारी चंद्रदिप के साथ सरकारी गाड़ी से उनके आवास पर पहुंचे। वहा पर पूर्व से कई लोग मौजूद थे। वहा की स्थिति देखकर अप्रिय घटना का आशंका होने लगा। वहा पर विधायक ने अमर्यादित भाषा और गाली गलौज किया।
विज्ञापन


अंचलाधिकारी बोले- विधायक ने कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया
अंचल अधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक ने कहा कि बिना मेरे अनुमति मेरे संबंधी अंचल में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर सोनू कुमार को हटाने के लिए समाहर्ता मुजफ्फरपुर को क्यों लिखे। इसपर मैने कहा की उनकी शिकायत लोगों ने की थी कि वह गोपनीयता भंग करता है। साथ ही लोगों से अच्छा व्यवहार भी नही करता हैं। इतने पर वे गुस्सा हो गए। गाली गलौज की। जाती सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। कुर्सी से कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। कुर्सी में लात मारकर गिरा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने प्रभारी अंचल निरीक्षक को भी थप्पड़ जड़ दिया। शिकायत वापस लेने की धमकी दी। इस घटना से वे काफी डरे हुए हैं। मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा की इस घटना से हार्ट अटैक की संभावना है। इसको लेकर उन्होंने पारू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले- सारे आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं
इधर,  विधायक राजू कुमार सिंह पक्ष के लोगों ने भी दोनों अधिकारियों पर FIR दर्ज करवाया है। मामले में विधायक राजू कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें साजिश के तहर फंसाया जा रहा है। कुछ लोग गंदी राजनीति कर रही है। उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। अंचल अधिकारी अनिल भूषण को भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए उनपर FIR दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed