फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: finding suspicious luggage in SpiceJet flight at Darbhanga airport, threat to blow up the plane

Bihar: एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट में संदिग्ध सामान मिलने की सूचना सेहड़कंप, मिली थी विमान उड़ाने की धमकी

Sat, 19 Oct 2024 03:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Oct 2024 03:55 PM IST
सार

सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि दरभंगा से दिल्ली जाने वाली विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सीआईएसएफ सहित कई एजेंसियों की टीम जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar: finding suspicious luggage in SpiceJet flight at Darbhanga airport, threat to blow up the plane
दरभंगा एयरपोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट पर दरभंगा से दिल्ली और दरभंगा से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में कुछ संदिग्ध समान मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। सीआईएसएफ सहित सभी एजेंसियों सहित जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। आज विभिन्न जगहों से उड़ान भरने वाली नौ विमानों में विस्फोटक होने की खबर मिलने की जानकारी मिलते ही हड़कम्प मचा हुआ है। हालांकि दरभंगा एयरपोर्ट पर खड़े दोनों विमान में से कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली 8477 और दरभंगा से दिल्ली 6E417 को उड़ाने की धमकी मिलने की बात कही जा रही है। इस सूचना पर सदर एसडीओ विकास कुमार सदर डीएसपी अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस एयरपोर्ट पर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
घटना की पुष्टि करते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि दरभंगा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सीआईएसएफ सहित कई एजेंसियों की टीम जांच में जुट गई है। धमकी मिलने के कारण अभी जिला पुलिस के सहयोग से सीआईएसएफ सहित कई एजेंसियो के जांच के कारण एयरपोर्ट पर दो विमानों को रोक कर रखा गया है। सभी यात्रियों को जांच के दौरान विमान से उतार दिया गया। बतादें को चार दिन पूर्व भी मुम्बई स दरभंगा को उड़ान भरने वाली स्पाइजेट के विमान को धमकी मिली थी। इसके बाद विमान की जांच की गई जिसमें कोई संदेहास्पद सामान नहीं मिला था।
विज्ञापन

Bihar: finding suspicious luggage in SpiceJet flight at Darbhanga airport, threat to blow up the plane
इसी विमान को रोका गया है। - फोटो : अमर उजाला

दरभंगा से दिल्ली की फ्लाइट एयरऑन हो चुकी थी
सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि एक ट्वीट आया था जिसमें स्पाइजेट को टैग किया गया था। स्पाइसजेट के दिल्ली स्थित मुख्य केंद्र पर कन्ट्रोलिंग सेंटर को 12 .01 मिनट पर हुई। इस सूचना के संज्ञान में आने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के अधिकारी को बताया तबतक दरभंगा से दिल्ली की फ्लाइट एयरऑन हो चुकी थी। तबतक वह फ़्लाइट दरभंगा में उत्तर चुका था और उस विमान के सारे पैसेंजर बाहर निकल कर का चुके थे। फिर भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से एयरपोर्ट जो भी प्रक्रिया होती है उस नॉर्म्स के तहत बम असब्समेन्ट कमिटी के गठन किया गया इसमें एयरपोर्ट के ऑफिसर्स के अलावा एयरलाइन के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई उसके बाद दरभंगा से दिल्ली जाने 8477 जाने वाली स्पाइसजेट के विमान के पैंसेजर को लाकर जांच की गई जिस कारण विमान के टाइम को रेसेड्यूल किया गया उसके बाद विमान को दिल्ली रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि यह फॉल्स कॉल था। इसमें पांच विमानों को टैग किया गया था जिसमें बम होने की बात कही गया थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed