फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Fighting between two parties in Muzaffarpur, victim said- run away to save his life; Chhath festival

Bihar News: 'दबंगों के डर से छठ नहीं कर पाया, जान बचाकर भागना पड़ा', पीड़ित लगा रहा अधिकारियों से यह गुहार

Thu, 07 Nov 2024 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 07 Nov 2024 05:23 PM IST
सार

एसएचओ सुजीत मिश्रा ने बताया कि दो पक्ष में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। इसके पूर्व कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। इस मामले में दोनो ही पक्ष की ओर से मिली हुई शिकायत के बाद आधा दर्जन लोग को दोनों ओर से जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Bihar: Fighting between two parties in Muzaffarpur, victim said- run away to save his life; Chhath festival
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"साहब, मैं इस बार दबंगों के डर से छठ पूजा में अपने घर नहीं आ पाया। मेरे घर में छठ महापर्व भी नहीं हो रहा। दिवाली भी नहीं हुई थी। दिवाली की रात दबंगों ने घर घुसकर तांडव किया। बेरहमी से हमलोगों को पीटा। आलम यह हुआ कि हमलोगों को घर छोड़कर भागना पड़ा। फिलहाल अपनी बुआ के घर में शरण ली है। हमलोगों की कोई सुनने वाला नहीं है।" यह बातें एक मुजफ्फरपुर के युवक पवन कुमार महतो ने कही। वह छठ महापर्व पर मुजफ्फरपुर के वरीय अधिकारियों से गुहार लगा रहा। 

विज्ञापन


पाटीदारों ने घर घुसकर मारपीट की
मामला रामपुर हरि थाना क्षेत्र क्षेत्र के रामपुर धनुकी इलाके का है।पवन कुमार महतो ने बताया कि जमीन को लेकर उसका विवाद पाटीदारों से चल रहा है। दिवाली की रात पाटीदारों ने घर घुसकर मारपीट की। लाठी-डंडे से पीटा। हमलोगों को बाद मैं घर छोड़कर भाग पड़ा। पवन ने कहा कि जमीनी विवाद का केस कोर्ट में चल रहा है और इसी दौरान में आरोपी जाने पर हमला करते हैं। हमारे माता पिता गांव में हैं और बाकी लोग घर पर ही हैं। मैं बुआ के यहां रह रहा हूं।
विज्ञापन


दो पक्ष में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा
पूरे मामले में रामपुर हरि थाना के एसएचओ सुजीत मिश्रा ने बताया कि दो पक्ष में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। इसके पूर्व कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। इस मामले में दोनो ही पक्ष की ओर से मिली हुई शिकायत के बाद आधा दर्जन लोग को दोनों ओर से जेल भेजा जा चुका है। दिवाली की रात में फिर से घटना हुई थी। मौके पर पुलिस की टीम गई है अभी छठ पूजा को रोकने से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed