{"_id":"649962dc603bbc0b650346c6","slug":"bihar-farmers-advisors-created-ruckus-in-patna-lockout-in-krishi-bhawan-protest-state-worker-status-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : किसानों सलाहकारों ने किया जमकर बवाल, कृषि भवन में तालाबंदी की; उग्र आंदोलन की धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : किसानों सलाहकारों ने किया जमकर बवाल, कृषि भवन में तालाबंदी की; उग्र आंदोलन की धमकी भी दी
Mon, 26 Jun 2023 03:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 26 Jun 2023 03:35 PM IST
सार
हंगामे को देखते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष राजा राम सिंह ने कहा कि आज हमलोगों ने कृषि भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान सलाहकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में किसान सलाहाकारों ने जमकर बवाल किया है। उन्होंने मीठापुर स्थित कृषि भवन के कार्यालय में तालाबंदी कर दी औ बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान सलाहकारों ने कृषि भवन के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें नियमित करें, उन्हें वेतनमान दे और राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान करे।
विज्ञापन
किसान सलाहकारों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
हंगामा को देखते हुए पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। बिहार प्रदेश किसान सलाहकार संघ के अध्यक्ष राजा राम सिंह ने कहा कि आज हमलोगों ने कृषि भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले हमलोगों मीठापुर पुरानी बस स्टैंड से मार्च निकाला था। यह मार्च कृषि भवन तक पहुंची। इसके बाद हमलोगों ने सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग की लेकिन अब तक विभाग द्वारा इस मामले में किसी तरह का आश्वासन नहीं मिला है। बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के राज्याध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि अगर विभाग ससमय हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों ने भी किया सलाहकारों की मांग का समर्थन
परिवर्तनकारी किसान सलाहकार संघ के राज्याध्यक्ष जसवंत कुमार और युवा कमेटी के प्रमुख विजय गिरी ने कहा कि हमलोग इतने दिनों से सेवा दे रहे हैं। अब तक हमें राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया गया है। हमारी सारी मांग जायज है। हमलोगों की मांगों का समर्थन किसानों ने भी किया। इस कार्यक्रम में अजय कुमार तिवारी, दिलिप कुमार, इम्तियाज आलम, विजय झा, जनन कुमार, संजीव यादव, मो. मजहर, जइम अख्तर, पिंटू पासवान, अजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह (भोली जी), धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विमलेश कुशवाहा, ब्रजेश कुमार, अखिलेश सिंह, मनीष कुमार दुर्गाशंकर झा, भुनेश्वर यादव, अजय पटना, अजय सिंह, सारण, नवीन कुमार, शिवहर, अमृता भारती, जूली कुमारी, बबीता कुमारी, अमृता कुमारी समेत कई किसान सलाहकार मौजद थे।
विज्ञापन