फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: fake note case of Karnataka, NIA took away mobile-laptop from Bihar, interrogated youth in Rohtas.

Bihar : कर्नाटक के नकली नोट केस में NIA बिहार से मोबाइल-लैपटॉप ले गई, छह घंटे तक युवक से पूछताछ

Sun, 03 Dec 2023 12:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

शशि भूषण की मां कंचन देवी ने बताया कि उनका बेटा बेंगलुरु से कुछ महीनों पूर्व अपने घर वापस आया था। यहीं पर प्राइवेट स्कूल में जॉब के लिए अप्लाई भी किया है।

विज्ञापन
Bihar: fake note case of Karnataka, NIA took away mobile-laptop from Bihar, interrogated youth in Rohtas.
एनआईए की छापेमारी - फोटो : Social media

विस्तार

रोहतास में एनआईए की टीम ने फेक करेंसी केस में शशि भूषण कुमार नाम के एक युवक के घर छापेमारी। टीम ने शशि भूषण से 6 घंटे तक पूछताछ की और उसके घर की तलाशी ली। इसके बाद टीम अपने साथ मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर अपने साथ ले गई। शनिवार के अहले सुबह बिजली कॉलोनी में बेंगलुरु और पटना से NIA की टीम ने छापेमारी के बाद पूरे घर की सघन तलाशी ली।बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में हुए फेंक कैरेन्सी मामले शशि भूषण की भूमिका संदिग्ध थी।

विज्ञापन


शशि भूषण के मोबाइल फोन और लैपटॉप को अपने साथ लेकर गए
इस मामले में शशि भूषण की मां कंचन देवी ने बताया कि सुबह तकरीबन 6:00 बजे सिविल ड्रेस में कुछ लोगों घर का दरवाजा खटखटा है। उनकी बेटी ने दरवाजा खोला तो सभी लोग घर के भीतर चले गए और सर्च वारंट दिखाते हुए घर की तलाशी लेने गए। हमलोग जब तक समझ पाते तब तक वह लोग बेटे शशि भूषण कुमार को हिरासत में लेकर बाहर चले गए। फिर दोपहर तकरीबन 1:30 के आस-पास उनके बेटे को लेकर वापस घर आए और उनके पूरे परिजन से भी पूछताछ करने लगे। इसके बाद शाम को वापस चले गए। कंचन देवी ने बताया कि चार-पांच कार से महिला और पुरुष अधिकारी आए हुए थे। तलाशी के दौरान शशि भूषण के मोबाइल फोन और लैपटॉप को अपने साथ लेकर गए।
विज्ञापन


फेंक करेंसी से जुड़े मामले में NIA ने की थी छापेमारी
शशि भूषण की मां कंचन देवी ने बताया कि उनका बेटा बेंगलुरु में इंडियन एयरलाइंस में नौकरी करने की तैयारी करने के लिए रह रहा था। और अभी कुछ महीनों पूर्व अपने घर वापस आया था। यहीं पर प्राइवेट स्कूल में जॉब के लिए अप्लाई भी किया है। कंचन देवी ने बताया कि बेंगलुरु से ही कुछ मामला जुड़ा हुआ है इसमें पुलिस उनके बेटे से पूछताछ करने के लिए यहां आई थी। लेकिन, मेरा बेटा ऐसे किसी मामले में संलिप्त नहीं है। वह कुछ भी ऐसा नहीं कर सकता जो कानून के नजरों में गलत है। इस मामले में NIA और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से परहेज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed