{"_id":"63d7abb849fb4c353751f192","slug":"bihar-fake-anti-corruption-officer-gave-information-about-checking-vehicle-to-siwan-sp-both-residents-of-up-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एंटी करप्शन के फर्जी अफसर वाहन जांच करने की सूचना सीवान SP को दे फंसे, दोनों UP निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एंटी करप्शन के फर्जी अफसर वाहन जांच करने की सूचना सीवान SP को दे फंसे, दोनों UP निवासी
Mon, 30 Jan 2023 07:36 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:36 PM IST
सार
सीवान SP के अनुसार रात एक बजे इन लोगों का कॉल आया तो दिमाग ठनका कि एंटी करप्शन की टीम को इस समय किस तरह की जांच करनी है। पुलिस को एक्टिवेट किया तो सामने आया कि दानों फर्जी हैं और उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सीवान एसपी ने बताया कि सीनाजोरी करते हुए फर्जी अफसरों ने खुद उन्हें कॉल कर जांच करने की जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हूटर-लाइट लगी ब्रेजा कार से पहुंचे दो लोगों ने खुद को एंटी करप्शन का अधिकारी बताया और सीवान में गुठनी चौराहे पर वाहनों की जांच के नाम पर वसूली करने लगे। रविवार आधी रात के बाद यह जांच चल ही रही थी कि सीवान पुलिस की जिप्सी पहुंच गई। पुलिस ने वाहन जांच कर रहे दोनों लोगों को कब्जे में लिया तो रात में उस रास्ते से गुजर रही गाड़ियों पर बैठे लोग चौंक गए। सोमवार को सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) ने खुद आकर कि दोनों न केवल फर्जी थे, बल्कि धौंस जमाने के लिए उन्हें भी फोन किया था। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के अनुसार, जब रात एक बजे इन लोगों का कॉल आया तो दिमाग ठनका कि एंटी करप्शन की टीम को इस समय किस तरह की जांच करनी है।
विज्ञापन
यूपी के रहने वाले है गिरफ्तार फर्जी पदाधिकारी
पुलिस को एक्टिवेट किया तो सामने आया कि दानों फर्जी हैं और उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। इनमें से एक शेषमणि सिंह का पुत्र अमन सिंह है जबकि दूसरा अखिलेश सिंह का पुत्र अमित सिंह है। दोनों यूपी के देवरिया जिले के लार थाना के चुरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं।इनके पास से पुलिस ने एक ब्रेजा कार, फर्जी पहचान पत्र, 3 मोबाईल और स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन रसीद भी जब्त किया है।
विज्ञापन