फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Even after second marriage not being able to become mother Woman stole newborn baby from sadar hospital Chhapra caught from private nursing home

दूसरी शादी के बाद भी मां नहीं बनी तो चुरा लिया नवजात, निजी अस्पताल से ऐसे हुआ बरामद

Mon, 25 Jan 2021 06:58 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 25 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bihar Even after second marriage not being able to become mother Woman stole newborn baby from sadar hospital Chhapra caught from private nursing home
छपरा पुलिस ने सदर अस्पताल के एनएनसीयू से चोरी हुए नवजात को खोज निकाला - फोटो : सोशल मीडिया

छपरा सदर अस्पताल की एनएनसीयू से शनिवार को चोरी हुए नवजात को पुलिस ने खोज निकाला। पुलिस ने बताया कि मां न बन पाने पर दूसरी शादी भी न टूट जाए, इस डर से रिंकू नाम की एक महिला नवजात को अस्पताल से चुराकर भाग गई थी। बता दें कि 23 जनवरी को नवजात के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया था कि उनके नवजात को अस्पताल की मिलीभगत से बेच दिया गया। पुलिस ने नवजात को पुष्पांजलि अस्पताल में बरामद किया, जहां पर आरोपी रिंकू इलाज कराने पहुंची थी। पुष्पांजलि अस्पताल निजी नर्सिंग होम है।

विज्ञापन

मां नहीं बन पाने पर नवजात को चुराया

पुलिस ने बताया कि रिंकू देवी गरखा के पतनपुर के रहने वाले सुशील कुमार की पत्नी है। सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह कई साल से मां नहीं बन पा रही थी। इस बात के लिए पहले पति ने उससे अपना रिश्ता तोड़ लिया था। दूसरी शादी के बाद भी जब उसे बच्चा नहीं हुआ, तब वह काफी डर गई। यह शादी भी न टूट जाए, इसलिए उसकी मां ने समाज में यह बात फैला दी कि रिंकू मां बनने वाली है। इसके बाद उसने एक बच्चा चुराने का प्लान बनाया। रिंकू और उसकी मां ने सदर अस्पताल छपरा की रेकी की और वहां एसएनसीयू से बच्चा चुरा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कर दिया था हंगामा 

बता दें कि धूप नगर गांव के निवासी सुशील गर्भवती पत्नी रजंती देवी ने सदर अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया।अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ ने बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती किया था। शनिवार दोपहर एसएनसीयू में मौजूद नर्स ने रजंती देवी को डाइपर लाने को कहा। रजंती अपने पति के पास गई और उन्हें बाजार भेजा। इसके बाद रजंती डाइपर लेकर एसएनसीयू पहुंची तो उनका बच्चा वहां नहीं था। एसएनसीयू में ड्यूटी पर मौजूद नर्स और सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की गई तो साफ-साफ जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को अस्पताल में हंगामा कर दिया था।

विज्ञापन

तीन जीएनएम नर्स निलंबित 

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि अस्पताल के मुख्य द्वार पर इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच हुई तो उसमें एक महिला शॉल में बच्चे को लपेट कर ले जाती हुई दिखी। महिला अपने चेहरे को शॉल से ढके हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में जो साड़ी और शॉल महिला पहने हुई थी, उसे पुलिस ने रिंकू के पास से बरामद कर लिया। इस मामले में सिविल सर्जन ने तीन जनरल नर्स मिडवाइफरी (जीएनएम) नर्सों को निलंबित भी कर दिया। इसके अलावा उस समय ड्यूटी पर तैनात ममता और सुरक्षा गार्ड को भी निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed