{"_id":"65938343a49118740b0a43f9","slug":"bihar-entire-family-dies-in-fire-in-begusarai-husband-wife-two-children-burnt-alive-begusarai-fire-case-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हम दो, हमारे दो... पूरा परिवार एक साथ जिंदा जला; रात में हंसी-खुशी सोये, बेगूसराय में तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हम दो, हमारे दो... पूरा परिवार एक साथ जिंदा जला; रात में हंसी-खुशी सोये, बेगूसराय में तबाही
Tue, 02 Jan 2024 09:00 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 02 Jan 2024 09:00 AM IST
सार
Begusarai News: शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि धीरे-धीरे आसपास के घरों में भी आग लग गई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में भीषण आग लगी में पति-पत्नी और दोनों बच्चों समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। रविवार मध्य रात्रि को सभी लोग घर में सो रहे थे। अचानक आग लग गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते आग ने अपनी जद में पूरे घर को ले लिया था। पति-पत्नी दोनों बच्चों के साथ घर में ही सो रहे थे। दोनों की जब तक नींद खुली तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। दोनों ने बच्चों को लेकर घर से निकलने की काफी कोशिश की लेकिन आग की जद में आकर जिंदा जल गए। चारों चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन लोग चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पाए।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी घर में आग
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दोनों बच्चों की लाश को बरामद कर लिया गया है। पति-पत्नी की लाश को मलबे में ढूंढा जा रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। आग इतना विकराल रूप ले रखा था कि धीरे-धीरे आसपास के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। आग लगते ही भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग भी इसकी जद में आ गए
मरने वालों की पहचान नीरज कुमार, उसकी पत्नी कविता, बेटा कुश और लव के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि परिवार के चारों लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। परिवार के चार लोग इसकी चपेट में आ गए।
मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख का चेक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ही परिवार के 4 लोगों की झुलसकर मौत हो जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और दुर्घटना में मृतक के परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन को अविलंब 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया था, जिसके आलोक में जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा मृतक के निकटतम परिजन को 04-04 लाख रुपये का चेक उपलब्ध करा दिया गया है।