फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar electricity VK

बिहार: 30 साल बाद रोशन हुई पंचायत

Mon, 28 Jul 2014 10:39 AM IST
मनीष शांडिल्य/पटना से बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
मनीष शांडिल्य/पटना से बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए Updated Mon, 28 Jul 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
bihar electricity VK

बिहार की राजधानी पटना से सिर्फ़ 80 किलोमीटर दूर और सड़क और रेलवे लाइन से जुड़े होने के बावजूद जहानाबाद ज़िले की धरनई पंचायत में 30 साल से बिजली नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्रीन पीस की मदद से कुछ महीने पहले यह इलाक़ा रोशन हुआ और वह भी सौर ऊर्जा से।

विज्ञापन


संस्था यहां सौर ऊर्जा चालित माइक्रोग्रिड से 100 किलोवाट बिजली पैदा कर रही है। संस्था के अक्षय ऊर्जा प्रमुख रमापति कुमार का दावा है कि माइक्रोग्रिड के ज़रिए भारत में 24 घंटे बिजली देने का यह पहला सफल प्रयास है।
विज्ञापन


बिजली मिलने से धरनई पंचायत के ग्रामीण ख़ुश हैं। दिल्ली से पढ़ाई कर लौटे गौतम बताते हैं कि पहले वे लैपटॉप और इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाते थे पर उनकी यह परेशानी अब दूर हो गई है। वहीं, सरकारी स्कूल के शिक्षक गोपाल बताते हैं कि पांच साल पहले स्कूल को कंप्यूटर मिला था, लेकिन बिजली न होने से कंप्यूटर वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया से जुड़ेंगे

गोपाल को आशा है कि जल्द ही कंप्यूटर वापस मिल जाएंगे और बच्चे कंप्यूटर सीखकर दुनिया से जुड़ेंगे। पंचायत के झिटकोरिया गांव के किसान बिंदेसरी मिस्त्री को उम्मीद है कि जब खेती के लिए भी बिजली मिलेगी तो सिंचाई का ख़र्च डीज़ल के मुक़ाबले आधा रह जाएगा।

ग्रामीण अशोक कुमार के मुताबिक़ क़रीब तीन दशक पहले आंधी में तार टूटकर गिर गए थे और फिर ट्रांसफ़ॉर्मर का तेल चोरी हो गया। उसके बाद से 2014 के शुरुआती महीनों तक बिजली नहीं आई। हालांकि बिजली के लिए ग्रामीणों ने पटना जाकर बहुचर्चित ‘जनता दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के भी चक्कर लगाए और पैसे भी जमा कराए। पर नतीजा सिफ़र रहा।

टॉर्च-ढिबरी से मुक्ति

रासो देवी के मायके में भी बिजली नहीं थी। ससुराल आईं तो धरनई से भी बिजली कट चुकी थी। पहली बार बिजली के अनुभव के बारे में रासो कहती हैं कि अब उन्हें टॉर्च और ढिबरी से मुक्ति मिल गई है।


ग्रीन पीस के रमापति ने बताया, ''बिजली के सहारे महिलाओं में सुरक्षा बोध बढ़ा है और बच्चों को पढ़ने में आसानी हो रही है और यह बदलाव उन्हें सबसे ज्यादा सुकून पहुंचाते हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed