फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Electoral enmity came out in Holi.., the chairman's gunner fired, the youth died

Bihar : चुनावी रंजिश होली में निकली, दो गुटों में बेबात बढ़ी तो नवगछिया के चेयरमैन के गनर ने की फायरिंग, मौत

Thu, 09 Mar 2023 12:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Mar 2023 12:11 PM IST
सार

होली में दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं लेकिन चुनावी विवाद की आग अबतक सुलग रही थी जिसे बुझाने के लिए नौगछिया के चेयरमैन पति ने होली में एक युवक की जान ले ली। मामला भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर कॉलोनी की है। 

विज्ञापन
Bihar: Electoral enmity came out in Holi.., the chairman's gunner fired, the youth died
विवाद के बीच फायरिंग करते गनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं होली में दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं लेकिन नगर परिषद के चुनाव में हुई नोंकझोंक की आग अभी भी दिल में सुलग रही थी। उस आग को बुझाने के लिए नौगछिया के चेयरमैन पति ने होली के दिन अपने प्रतिद्वंदी के घर के पास जाकर दुश्मनी साधने की कोशिश की जिसमें एक बेकसूर युवक की जान चली गई। मामला भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेन्द्र नगर कॉलोनी की है। मृतक की पहचान व्यवसायी प्रदीप पंडित के पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


क्या है घटनाक्रम 
घटना वार्ड संख्या 11 की है। कुछ लड़के होली खेल रहे थे। तभी उधर से चेयरमैन प्रीति कुमारी के पति डब्लू यादव अपने गनर के साथ उधर से गुजर रहे थे। गुजरने के क्रम में डब्लू यादव और उसके गनर होली खेल रहे लड़कों के साथ उलझ गए। घर के आगे हो रहे शोर शराबे को सुनकर वार्ड संख्या दस के वार्ड पार्षद मनीष सिंह वहां पहुंचे। मनीष सिंह के वहां पहुंचते ही दोनों तरफ से बहसबाजी और फिर नोंकझोंक होने लगी। इसी बीच डब्लू यादव के गनर फायरिंग करने लगे जिसमें छत पर से इस घटना का वीडियो बना रहे आशीष को गोली लग गई। गोली लगते ही आशीष गिर पड़ा। आननफानन में परिजन उसे लेकर भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


असली वजह यह है 
घटना के संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि यह पूर्व की चुनावी रंजिश है। वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद मनीष सिंह की पत्नी हैं जबकि वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद खुद मनीष सिंह हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद चुनाव में डब्लू यादव और मनीष सिंह के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी बात का खुन्नस निकालने के लिए डब्लू यादव अपने गनर के साथ मनीष सिंह के घर की तरफ घूम रहे थे और जानबूझ कर वे लोग झडप करने लगे।घटना की सूचना  मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आरोपी चेयरमैन पति डब्लू फरार हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed