फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Elections Assembly elections will not be held from reserved seat Chirag Paswan LJP Ram Vilas Arun Bharti

Bihar: चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर लोजपा रामविलास ने किया फैसला, कहा- आरक्षित सीट पर नहीं उतरेंगे

Sun, 01 Jun 2025 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Jun 2025 01:05 PM IST
सार

Chirag Paswan: लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के सांसद और चिराग पासवान के बहनोई ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि अब चिराग पासवान केवल प्रतिनिधि नहीं बल्कि बिहार की उम्मीद हैं। वह पूरे बिहार के नेतृत्व के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Bihar Elections Assembly elections will not be held from reserved seat Chirag Paswan LJP Ram Vilas Arun Bharti
चिराग पासवान और अरुण भारती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी पार्टियों में से एक लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बिहार विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन हर हाल में बेहतर करना चाहती है। इसी को लेकर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। इसका नाम नव-संकल्प महासभा दिया गया है। यह सभा आठ जून को आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा। इस कार्यक्रम को लेक सियासी गलियारी में अभी से ही खूब चर्चा हो रही है। कई जानकार यह कह रहे हैं चिराग केंद्र से ज्यादा राज्य पर अब फोकस कर रहे हैं। कुछ विपक्षी नेता ने यह तक कह दिया कि लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। इस बात को चिराग पासवान के बहनोई और सांसद अरुण भारती ने अपने बयान से पक्का कर दिया। और, स्पष्ट कह दिया कि विधानसभा चुनाव में चिराग आरक्षित सीट से नहीं बल्कि सामान्य सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आइए जानते हैं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख नेता अरुण भारती ने क्या कहा...

विज्ञापन

 

अरुण भारती ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है और उनका विजन "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करें। चिराग पासवान आज सिर्फ प्रतिनिधि नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं। उनका यह कदम सामाजिक न्याय की राजनीति को एक नई दिशा देगा। इसमें प्रतिनिधित्व के साथ-साथ सर्वमान्यता की भी लड़ाई लड़ी जाएगी।

विज्ञापन


बिहार का नेतृत्व के लिए चिराग तैयार हैं 

लोजपा (सांसद) ने कहा कि जब मैं प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गया, हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग जी को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें। साथ ही साथ, कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार वे किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। ताकि यह संदेश जाए कि वे अब सिर्फ एक वर्ग नहीं, पूरे बिहार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: "मेरे साथ राजनीति करने वाले जयचंद जैसे लालची लोग"


अरुण भारती ने पूछा यह सवाल

अरुण भारती ने पूछा कि जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो? उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग पासवान जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। चिराग पासवान अब सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed