फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: Yogi Adityanath attacked RJD, says Talking about employment after doing fodder scam

बिहार चुनाव: सीएम योगी का राजद पर हमला, कहा- जानवरों का चारा हजम करने वाले रोजगार की बात कर रहे

Mon, 02 Nov 2020 01:41 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 02 Nov 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election: Yogi Adityanath attacked RJD, says Talking about employment after doing fodder scam
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसी बीच तीसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार के रण में कूद चुके हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में योगी ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। वहीं, सोमवार को उन्होंने पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने दो गज दूरी और मास्क जरूरी का नारा दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि बीमारी, आग और बाढ़ से जितना दूर रहा जाए, उतना बेहतर होता है। 
विज्ञापन



राजद-कांग्रेस का काम लोगों को बांटना
योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, जो लोग पहले लोगों को जाति के नाम पर बांटने का काम करते थे और परिवार के लिए काम करते थे। वही लोग आज रोजगार की बातें कर रहे हैं, ताकि लोगों को बहकाया जा सके। उन्होंने कहा, युवाओं को इन लोगों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस हो या राजद, इनके पास केवल एक ही काम है और वह है लोगों को बांटना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: किन्नर प्रत्याशी पहली बार मैदान में, क्या हथुआ में बनेगा कीर्तिमान? 

चारा घोटाला करने वाले रोजगार की बात कर रहे
चारा घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, इन लोगों ने गरीबों को राशन तो नहीं दिया, बल्कि मूक जानवरों का चारा भी हजम कर गए। अब यही लोग रोजगार की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा, इतनी नौकरियां कहां से आएंगी। रोजगार देने का काम सिर्फ पीएम मोदी और नीतीश कुमार कर सकते हैं। 


बैद्यनाथ प्रसाद महतो को किया याद
मुख्यमंत्री योगी ने वाल्मीकिनगर से जेडीयू के सांसद रहे बैद्यनाथ प्रसाद महतो को भी याद किया। हाल ही में उनका निधन हो गया था। सीएम योगी ने कहा, 2019 में महतो जी को यहां की जनता ने जीताकर संसद में भेजा, लेकिन उनकी दुखद मृत्यु हो गई। 

उन्होंने कहा, महतो जी की विरासत को आगे बढ़ाने और सेवा भाव के लिए उनके पुत्र सुनील कुमार और यहां से पार्टी प्रत्याशी रिंकू सिंह यहां हैं। सीएम ने कहा, दोनों लोग मिलकर इस क्षेत्र को जंगलराज में तब्दील होने से बचाएंगे। साथ ही ये लोग जनता की समस्या का समाधान करने के साथ जंगल पार्टी वालों से दो-दो हाथ रखने की कला भी जानते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed