{"_id":"5faa4bbb1ee6e424186d41b2","slug":"bihar-election-results-live-eci-officials-does-press-conference-nitish-tejashwi-chirag-mahagathbandhan-nda-ljp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे आने में हो सकती है देरी, ईवीएम से नहीं हो सकती छेड़छाड़: चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजे आने में हो सकती है देरी, ईवीएम से नहीं हो सकती छेड़छाड़: चुनाव आयोग
Tue, 10 Nov 2020 02:03 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते चुनाव आयोग के अधिकारी
- फोटो : ANI
बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। आयोग ने कहा, 'यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि अब तक मतगणना बिलकुल गड़बड़-मुक्त रही है। बिहार में लगभग एक करोड़ से अधिक वोटों की गिनती की गई है, जिसका मतलब है कि अभी तक महत्वपूर्ण जगहों को कवर किया जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Needless to say that there has been an absolutely glitch-free counting process so far. Slightly more than 1 crore votes have been counted in Bihar which means that there is significant ground to be covered yet: Election Commission of India (ECI)#BiharElectionResults pic.twitter.com/mG13qpFbjJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 10, 2020
आयोग ने कहा, मतगणना धीरे नहीं चल रही है। इसमें कोरोना की वजह से देर हो रही है।
आयोग के अधिकारी ने कहा, कानून के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक सभी पोस्टल बैलेट को गिनती के लिए प्राप्त कर लिया गया। इसका मतलब है कि मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे तक प्राप्त पोस्टल बैलेट की आज मतगणना की गई। इससे संबंधित डाटा संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर पर उपलब्ध होगा।
उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने कहा, यह कई बार स्पष्ट किया गया है कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने एक से अधिक बार ईवीएम की अखंडता को बरकरार रखा है। आयोग ने 2017 में भी ईवीएम को चुनौती देने के लिए दावा पेश किया था। ईवीएम की अखंडता को लेकर कोई संदेह नहीं है और आगे इसके लिए कोई स्पष्टता पेश करना नहीं रह जाता।