{"_id":"5f9fdd441ee6e424186d3e52","slug":"bihar-election-ram-janki-marg-is-being-constructed-to-connect-ayodhya-and-sitamarhi-uttar-pradesh-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-जानकी मार्ग का निर्माण हो रहा, अयोध्या से पांच घंटे में सीतामढ़ी पहुंचेंगे श्रद्धालु : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम-जानकी मार्ग का निर्माण हो रहा, अयोध्या से पांच घंटे में सीतामढ़ी पहुंचेंगे श्रद्धालु : योगी आदित्यनाथ
Mon, 02 Nov 2020 03:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 02 Nov 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या और सीतामढ़ी को जोड़ने वाले एक मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम राम—जानकी मार्ग होगा। इससे श्रद्धालु पांच से छह घंटे में अयोध्या से सीतामढ़ी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
A road is being constructed to connect Ayodhya & Sitamarhi which will be named Ram-Janki Marg & can be travelled in 5-6 hours. I have especially come to congratulate & greet you all on the construction of Ram Mandir: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in Sitamarhi#BiharElections pic.twitter.com/mv8lYkYOii
— ANI (@ANI) November 2, 2020विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सीतामढ़ी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''मैं विशेष रूप से यहां राम मंदिर निर्माण शुरू होने के उपलक्ष्य में आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं देने आया हूं।'' इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बिहार के सीतामढ़ी जिले को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग का नाम राम-जानकी मार्ग है। इसके जरिये श्रद्धालु पांच से छह घंटे में अयोध्या से सीतामढ़ी पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन