{"_id":"5fa6e75276334a1e9c7f4fbf","slug":"bihar-election-polling-in-the-third-phase-is-finished-amid-sporadic-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: तीसरे और आखिरी चरण में छिटपुट हिंसा के बीच 57.58 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: तीसरे और आखिरी चरण में छिटपुट हिंसा के बीच 57.58 फीसदी मतदान
Sat, 07 Nov 2020 11:58 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव में शनिवार को तीसरे चरण में छिटपुट हिंसा के बीच 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। बिहार के इंचार्ज उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया, शाम छह बजे तक 57.58 फीसदी वोट पड़े।
हालांकि इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर 1204 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही 12 मंत्री भी मैदान में हैं।
वहीं, पूर्णिया के सरसी में अज्ञात हमलावरों ने राजद नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बेनी वोट डालने पोलिंग बूथ गए थे, जहां हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पूर्णिया के हीसतकोदरिया पंचायत के अलीनगर स्थित बूथ पर मतदाताओं और ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच झड़प हो गई। जवाब में जवानों को फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
वहीं, कटिहार में सुरक्षाबलों को भीड़ काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें कई मतदाता जख्मी हो गए।