फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election in Bihar 2020 News in Hindi: Nitish Kumar Made A Big Bet, Making Ashok Chaudhary Executive President

Bihar Election 2020: नीतीश ने चला बड़ा दांव, अशोक को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर साधा समीकरण

Mon, 28 Sep 2020 03:28 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 28 Sep 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Election in Bihar 2020 News in Hindi: Nitish Kumar Made A Big Bet, Making Ashok Chaudhary Executive President
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

Bihar Election 2020: अनुसूचित जाति को साधने के लिए नीतीश कुमार ने बड़ा दांव चला है। मुख्यमंत्री ने भवन मंत्री अशोक चौधरी को जदयू का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वशिष्ठ नारायण सिंह अभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। दरअसल लोजपा से दूरी बढ़ने और श्याम रजक के पार्टी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को अनुसूचित जाति के मतदाताओं से दूरी का अंदेशा सताने लगा है।

विज्ञापन


भले ही जीतनराम मांझी अभी नीतीश कुमार के पाले में हैं, लेकिन यह भी सच है कि मांझी अपनी जाति का वोट ट्रांसफर नहीं करवा पाते हैं। ऐसे में अशोक चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर नीतीश ने अनुसूचित जाति के वोटबैंक पर डोरे डाल दिए हैं। अशोक चौधरी बिहार में अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा हैं।
विज्ञापन


हाल के दिनों में नीतीश ने उन्हें अनुसूचित जाति के नेता के तौर पर जमकर प्रचारित किया। अशोक कांग्रेस का भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और उस वक्त वह दलित मतदाताओं को जोड़ने में नाकाम रहे थे। कांग्रेस छोड़ कर जदयू में शामिल होने पर उन्हें मंत्री बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्धसैनिक बलों की 300 कंपनियां बिहार भेजेगा केंद्र

बिहार में तीन चरणों में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 300 कंपनियां भेजने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में शामिल सीआरपीएफ की 80, बीएसएफ की 55, एसएसबी की 70, सीआईएसएफ की 50, आईटीबीपी की 30 और आरपीएफ की 15 कंपनियां जल्द ही बिहार में तैनात होंगी।



गौरतलब है कि एक कंपनी में 100 जवान होते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सीएपीएफ और आरपीएफ को विभिन्न यूनिटों और सीमा से जवानों को हटाकर बिहार चुनाव के लिए तैनात करने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed