{"_id":"685e3df48a81aa8222040230","slug":"bihar-election-kanhaiya-kumar-reacts-to-tejashwi-yadav-cm-candidate-india-mahagathbandhan-rjd-bjp-congress-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025 : कन्हैया कुमार ने तेजस्वी यादव की सीएम उम्मीदवारी पर कही यह बात; कांग्रेस का रुख साफ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election 2025 : कन्हैया कुमार ने तेजस्वी यादव की सीएम उम्मीदवारी पर कही यह बात; कांग्रेस का रुख साफ?
Fri, 27 Jun 2025 12:15 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:15 PM IST
सार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने मानक टेम्पलेट का पालन कर रही है। हर राज्यों के तरह बिहार में भी भाजपा ने पहले एक क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन लिया और धीरे-धीरे उसे निगलने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार।
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए इंडिया गठबंधन से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसकी अब तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पार्टी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा भले ही बता दिया है लेकिन अब तक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम या कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की ओर से इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, कांग्रेस के चर्चित नेता कन्हैया कुमार ने इंडिया गठबंधन के सीएम फेस के बारे में स्पष्ट बता दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य चेहरे के रूप में लेकर कोई भ्रम या विवाद नहीं है। गठबंधन की जो सबसे बड़ी पार्टी है, सीएम उम्मीदवार भी उसी का होगा।
जनता का ध्यान भटकाना चाहते सत्ता पक्ष के लोग
कन्हैया कुमार ने कहा राजद बड़ी पार्टी है, उनके पास अधिक विधायक हैं। वह महागठबंधन को नेतृत्व प्रदान करती है। उनके पास विपक्ष के नेता का पद है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जानबूझकर सीएम फेस के नाम पर जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़कर इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के मामले को उठाकर ध्यान भटकाने की साजिश रच रहे हैं। जैसे ही भाजपा को मौका मिलेगा, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर अपने नेता को बिहार में स्थापित करेगी।
Me Too Case : पटना में यह क्या हुआ, जो उठ रही बात- कवियों का क्या भरोसा! जानें, हर एक पक्ष
विज्ञापन
संविधान विरोधी लोगों को जनता पसंद नहीं करती है जनता
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार की जनता इस बार बदलाव चाहती है। वह एनडीए सरकार के छल को समझ चुकी है। संविधान विरोधी लोगों को जनता पसंद नहीं करती है। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दा नहीं बना रही है क्योंकि उसे पता है कि बिहार के लोग इसे नकारात्मक रूप से प्रतिक्रिया देंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन