फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election election campaign

बिहार में संयुक्त रूप से होगा राजग का प्रचार

Wed, 01 Jul 2015 07:50 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
bihar election election campaign

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा की तरह एकला चलो की बजाय बिहार में भाजपा का प्रचार अभियान सामूहिक रहेगा। पार्टी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए के सहयोगी लोजपा नेता रामविलास पासवान और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का भी गुणगान करेंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन को प्रभावी होता देख भाजपा ने प्रचार की अपनी रणनीति बदलने का फैसला किया है। अब बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार अभियान एनडीए के रुप में संयुक्त रूप से होगा। भाजपा के साथ लोजपा और रालोसपा के नेता संयुक्त रूप से जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


तो सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी राजग नेताओं के साथ प्रचार करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री का चेहरा सामने करने में मात खाने के बाद भाजपा रणनीतिकार जदयू-राजद को प्रचार के मोर्चे पर पिछे छोड़ना चाहते हैं। इसीलिए पार्टी का जोर सामूहिकता पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ पासवान और कुशवाहा का भी होगा गुणगान

bihar election election campaign

सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति और प्रचार सामूहिक करने का सुझाव भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने मानव संसाधन राज्यमंत्री एवं रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने रखा था। जिसे भाजपा ने स्वीकार कर लिया है।

हालांकि इसके लिए तर्क दिया जा रहा है कि भाजपा ने ही नीतीश कुमार की तारीफ कर उन्हें बड़ा चेहरा बनाया। अब कुशवाहा और पासवान भी भाजपा से यही अपेक्षा रखे हुए हैं। ताकि उनके कार्यकर्ताओं और समर्थक वर्ग में संदेश जाए भी राजग सरकार में इन नेताओं की पूछ है।

सूत्रों के अनुसार जदयू-राजद के वोट बैंक पर बढ़त बनाने के लिए भाजपा को भी सामूहिकता का यह फार्मूला रास आ रहा है। इसलिए पार्टी रणनीतिकार राज्य ईकाई के जरिए मुख्यमंत्री पद के लिए सुझाए गए सुशील मोदी के नाम को पीछे रखते हुए सामूहिकता पर जोर देने के पक्ष में हैं।

वहीं अपने गठबंधन को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री मांझी को भी राजग कोटे से ही सीटें देगी। पार्टी आलाकमान को उम्मीद है कि चुनाव के करीब आने तक मांझी के दल को अपना चुनाव चिन्ह मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि राजग नेताओं के साथ मांझी भी प्रचार में संयुक्त रूप से शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed