Bihar Election Phase 2: दूसरे चरण में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने डाला वोट, बोलीं- महागठबंधन की होगी जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Election In Bihar 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। मंगलवार को 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बिहार के दूसरे चरण के चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने अपना वोट डाल दिया है। इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया है।
राबड़ी देवी ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन सब जगह से जीत रहा है। राबड़ी देवी ने कहा कि हमको पूरी रिपोर्ट मिली है, बिहार की जनता पूरी रिपोर्ट दे रही है। हर जगह से महागठबंधन ही जीत रहा है। इसके अलावा राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में बदलाव और विकास की जरूरत है।
#WATCH | "'Mahagathbandhan' is winning everywhere, we have the whole report... people of Bihar are giving us the report," says RJD leader and former CM Rabri Devi.
विज्ञापन विज्ञापन
Voting for the second phase is underway for 94 seats of the Bihar Assembly. #BiharElections2020 pic.twitter.com/J0Pb48Oz08 — ANI (@ANI) November 3, 2020
इधर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है, बिहार के लोगों से अपील है कि सभी लोग वोट करें। परिवर्तन की लहर जो बिहार में बह रही है, आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार को चुनना चाहते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बुरे दौर से गुजर रहा था, बाढ़-कोरोना और मजदूरों की स्थिति से सब अवगत हैं। मौजूदा सरकार से लोग काफी नाराज हैं।