{"_id":"5f8e2f79a98c053f5e53f727","slug":"bihar-election-2020-rjd-leader-tejashwi-said-if-i-had-joined-with-the-bjp-i-have-become-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव डायरीः तेजस्वी बोले- 'अगर भाजपा से हाथ मिला लिया होता तो कब का सीएम बन गया होता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव डायरीः तेजस्वी बोले- 'अगर भाजपा से हाथ मिला लिया होता तो कब का सीएम बन गया होता'
Tue, 20 Oct 2020 05:59 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, गया
अमर उजाला ब्यूरो, गया
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Oct 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सत्ता के लिए भाजपा और आरएसएस से कभी समझौता नहीं करेगी। गया में चुनावी सभा में यादव ने कहा कि राजद ऐसा क्षेत्रीय दल है, जिसने आज तक भाजपा व संघ से समझौता नहीं किया। यदि अपने सम्मान को बेचकर मुझे मुख्यमंत्री बनना होता, तो मैं भाजपा से हाथ मिलाकर कब का मुख्यमंत्री बन गया होता। तेजस्वी ने यह भी कहा कि महागठबंधन से नाता तोड़कर और फिर भाजपा से हाथ मिलाकर नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को मूर्ख बनाया है।
विज्ञापन
जदयू को एक भी वोट बिहार को बर्बाद कर देगा : चिराग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू से नाराज लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिराग ने चेताया कि जदयू को गया एक भी वोट पूरे बिहार के भविष्य को बर्बाद कर देगा। मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए चिराग ने कहा कि हम नीतीश के पिछले पांच साल के कार्यकाल को देखते हुए आने वाले पांच साल की कल्पना कर सकते हैं। हमें बिहार को इस बेबसी से उबारने के लिए जल्द कदम उठाने होंगे। चिराग ने फिर दोहराया कि लोजपा भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी, लेकिन जदयू के खिलाफ जरूर उतारेगी।
विज्ञापन