फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020: RJD leader Tej Pratap Yadav to file nomination for Hasanpur Assembly seat

Bihar Election 2020: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नामांकन करने पहुंचे, भाई तेजस्वी भी संग मौजूद 

Tue, 13 Oct 2020 03:51 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: RJD leader Tej Pratap Yadav to file nomination for Hasanpur Assembly seat
Tej Pratap Yadav reaches Rosera to file nomination for Hasanpur Assembly seat - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव में समस्तीपुर का हसनपुर विधानसभा क्षेत्र काफी चर्चित हो गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव मंगलवार को हसनपुर विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए रोसेरा पहुंचे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन



तेज प्रताप के साथ उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के हसनपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने से यह काफी हॉट सीट हो गई है। 

तेज प्रताप ने अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के हाथों से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का टिकट लिया था। उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। तेज प्रताप ने फोटो शेयर करने साथ लिखा कि वो अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर को साक्षी मानकर मां से हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजद का सिंबल ले रहे हैं। 



तेज प्रताप ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, "नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव की उपस्थिति में पिता लालू यादव की तस्वीर को साक्षी बनाकर अपनी माता राबड़ी देवी से 140-हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए आरजेडी का सिंबल प्राप्त किया। जनमानस के विश्वास का कर्जदार रहूंगा। जय बिहार, मिस यू पापा।" 

बता दें कि तेजप्रताप वर्तमान में महुआ से विधायक हैं। लेकिन उन्होंने काफी पहले महुआ सीट छोड़ने का मन बना लिया था। जिसके बाद अब वे हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में कूदे हैं। 

वे 2015 में पहली बार महुआ से विधायक बने थे। 2015 में राजद का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से गठबंधन था। लेकिन इस बार चुनावी गणित बदलते ही तेजप्रताप ने महुआ सीट छोड़ दी और हसनपुर से किस्मत आजमाएंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक नामांकन के बाद एक सभा का आयोजन किया जाएगा। राजद नेताओं के मुताबिक पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हेलिकॉप्टर से कर्पूरी स्टेडियम उतरेंगे। चुनावी जनसभा को संबोधित कर अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के लिए वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed