फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 owaisi formed alliance with Samajwadi Janata Dal devendra yadav nitish kumar

बिहार चुनाव 2020: ओवैसी का देवेंद्र यादव की पार्टी संग गठबंधन, कहा- लोग नीतीश से थके

Tue, 29 Sep 2020 03:13 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Sep 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 owaisi formed alliance with Samajwadi Janata Dal devendra yadav nitish kumar
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई हैं। इसी बीच कई दल अपनी ताकत दिखाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव की पार्टी समाजवादी जनतादल के बीच गठबंधन किया है। इस गठबंधन को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस (यूडीएसए) का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


हैदराबाद से सांसद और देवेंद्र यादव ने एक होटल में संवाददाता सम्मेलन के दौरान गठबंधन की घोषणा की। ओवैसी ने कहा, 'हमने देवेंद्र प्रसाद यादव (समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक) के साथ एक लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाया है। बिहार के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से थक चुके हैं, वे एक व्यवहार्य विकल्प चाहते हैं जो हम उन्हें प्रदान करने में सक्षम होंगे।'
विज्ञापन

 

ओवैसी और यादव का कहना है कि दोनों दल मिलकर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी किसी भी अपराधी को टिकट नहीं देगी। साथ ही गठबंधन को विस्तार देने के लिए अन्य दलों से भी बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed