फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: Nomination For Second Phase From Today, Voting On 3 November

Bihar Assembly Election 2020: दूसरे चरण के लिए आज से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया , तीन नवंबर को मतदान

Fri, 09 Oct 2020 06:59 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: Nomination For Second Phase From Today, Voting On 3 November
सांकेतिक तस्वीर

Election in Bihar 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो गई । 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे वहीं नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर को की जाएगी जबकि 19 अक्तूबर को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। इस चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा ।

विज्ञापन


 इस चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कराया जाना है उनमें नौतन, चनपटिया, बेतिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पीपरा, मधुबन, शिवहर, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, मधुबनी, राजनगर, झंझारपुर, फुलपरास, कुशेश्वरस्थान, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, मीनापुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बडहरिया, गोरियाकोठी, महाराजगंज, एकमा, मांझी में चुनाव होंगे ।
विज्ञापन


इसके अलावा, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, राजापाकर, राघोपुर, महनार, उजियारपुर, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसरा, हसनपुर, चेरियाबरियापुर, बछवारा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौरा, परबत्ता, बिहपुर, गोपालपुल, पीरपैंती, भागलपुर, नाथनगर, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर और फुलवारीशरीफ शामिल हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिये नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर थी और इस दौरान 1357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया । प्रथम चरण के लिये नामांकन पत्रों की जांच करने की तिथि नौ अक्तूबर है और 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं ।

तेज प्रताप यादव हसनपुर से चुनाव लड़ेंगे

राजद नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव महुआ के बदले हसनपुर से चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप के हसनपुर से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लग रही थीं। हसनपुर में हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव ने दो बार रोड शो भी किया था।

बताया जा रहा है कि वो लंबे अर्से से खुद के लिए सुरक्षित सीट खोज रहे थे। 2015 का चुनाव उन्होंने महुआ से जीता था। इस बार महुआ के मतदाताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी थी। समस्तीपुर जिले का हसनपुर यादव बहुल इलाका है। राजद ने हसनपुर से तेज प्रताप को अपना उम्मीदवार बना दिया है।

रामा सिंह की पत्नी को महनार से राजद का टिकट
राजद ने वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी को महनार से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने रामा सिंह को इसके लिए चुनाव निशान आवंटित कर दिया है। रामा सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

चुनाव आयोग ने घटाई स्टार प्रचारकों की संख्या
कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की संख्या घटा दी है। साथ ही प्रचारकों को हर सभा से 48 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी। प्रचार के लिए राष्ट्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारक की संख्या 40 से घटाकर 30 और गैर-मान्यता प्राप्त दलों के लिए 20 से घटाकर 15 कर दी गई है।

आदर्श आचार संहिता में कार्रवाई
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक कुल 75 मामले दर्ज किए गए हैं। सरकारी संपत्ति से 21 हजार और निजी संपत्ति से तीन हजार 326 बैनर व पोस्टर हटाए गए हैं। 12 अवैध हथियार जब्त किए गए जबकि 750 हथियार जमा कराए गए हैं।

कुशवाहा ने छह पार्टियों के साथ बनाया फ्रंट
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन रालोसपा-बसपा वाले गठबंधन ने और विस्तार लिया। अब इसमें छह दल शामिल हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को छह दलों को मिलाकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट (जीडीएसएफ) का गठन किया।

इसमें रालोसपा, एआईएमआईएम, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक, बसपा, जनतांत्रिक पार्टी (सोशलिस्ट ) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हैं। संयुक्त प्रेस वार्ता में सभी दलों के प्रतिनधियों ने एक स्वर में उपेंद्र कुशवाहा को बतौर सीएम चेहरा प्रोजेक्ट किया।

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कुशवाहा को सीएम चेहरा बताते हुए इस फ्रंट को ही बिहार में सबसे अच्छा विकल्प बताया। कुशवाहा ने 42 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय प्रताप को जमुई से उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed