फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020: Nitish kumar leads in candidates deciding

प्रत्याशी तय करने में नीतीश सबसे आगे, भाजपा, कांग्रेस, राजद में माथापच्ची

Sun, 11 Oct 2020 05:11 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Sun, 11 Oct 2020 05:11 AM IST
सार

  • राजद ने प्रभुनाथ के भाई और बेटे और आनंद मोहन की पत्नी और बेटे को दिया टिकट
  • शहाबुद्दीन की पत्नी हिना हो सकती हैं रघुनाथपुर से प्रत्याशी

विज्ञापन
Bihar election 2020: Nitish kumar leads in candidates deciding
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

बिहार में दूसरे चरण की उम्मीदवारी को लेकर जदयू को छोड़कर बाकी दलों में माथापच्ची जारी है। कांग्रेस और राजद में जहां तीन सीटों को लेकर उलझन है, वहीं भाजपा अब अपनों के साथ छोड़ने को लेकर चिंतित है। लोजपा के रामविलास पासवान के निधन के बाद अधिकांश दल चुनावी बिसात पर बदले समीकरण के बीच दूसरे चरण में कुछ चेहरे बदलने जा रहे हैं। यही वजह है कि दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी भाजपा, कांग्रेस, राजद की ओर से उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन


राजद-कांग्रेस में सीट बंटवारे की उलझन
राजद और कांग्रेस के बीच दूसरे चरण की सीटों के बंटवारे को लेकर उलझन है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक राजद और कांग्रेस के बीच तीन सीटों को लेकर माथापच्ची है। राजद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है। दूसरे चरण की 94 सीटों में से 80 सीटें इन दोनों दलों के लिए हैं। शेष 14 सीटें वाम दलों के कोटे की हैं। इनमें छह सीटें माले, चार सीपीआई और चार सीपीएम के खाते की हैं। बता दें कि पहले चरण में भी एक-दो सीट पर राजद-कांग्रेस के बीच यही स्थिति थी और आखिरी दौर में बात बन पाई थी। इसलिए कांग्रेस ने देर से अपने उम्मीदवारों आधिकारिक घोषणा की थी।
विज्ञापन


राजद का दागियों-बाहुबलियों के रिश्तेदारों से नाता
हालांकि, राजद ने आधिकारिक घोषणा भले नहीं की है लेकिन कई उम्मीदवारों को चुनाव निशान थमा दिया है। इनमें विधायक हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह व भाई केदार सिंह, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी व आलोक मेहता शामिल हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है। राजद ने सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को उम्मीदवार बनाना तय किया है। हिना ने अब तक पार्टी से चुनाव निशान नहीं लिया है। आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को शिवहर से राजद का उम्मीदवार बनाया गया है। आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद को सुपौल से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद के 36 प्रत्याशी तय
राजद ने दूसरे चरण के लिए अपने हिस्से के 36 से अधिक प्रत्याशियों का टिकट फाइनल कर दिया है। पार्टी ने अपने कम से कम चार मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी अलीनगर से उम्मीदवार होंगे। उनकी इच्छा इस बार स्वास्थ्य कारणों से खुद के बजाय बेटे को चुनाव लड़ाने की है, लेकिन बेटे को हार्वर्ड विवि पसंद है। उनका चयन हार्वर्ड के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed