फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election in Bihar 2020 News in Hindi: New Alliance Formed In Bihar, Pappu Yadav And Chandrasekhar Laid Foundation Of Pda

Bihar Election 2020: बिहार में बना नया गठबंधन, पप्पू यादव और चंद्रशेखर ने रखी पीडीए की नींव

Mon, 28 Sep 2020 03:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 28 Sep 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Election in Bihar 2020 News in Hindi: New Alliance Formed In Bihar, Pappu Yadav And Chandrasekhar Laid Foundation Of Pda
पप्पू यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Rajesh Ranjan

Bihar Election News 2020: बिहार में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर रस्साकशी जारी है। वहीं, मतदान से पहले नए सियासी समीकरण बन रहे हैं और उन्हें बिगाड़ने का सिलसिला भी बरकरार है। 

विज्ञापन


वहीं, पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने मिलकर नए गठबंधन की नींव रखी है। इस गठबंधन को 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस' (पीडीए) नाम दिया गया है। 
विज्ञापन



इस गठबंधन की घोषणा करते हुए पप्पू यादव ने कहा, बिहार को किस तरह जंगलराज से मुक्त करना है, उसे ध्यान में रखते हुए इस गठबंधन की नींव रखी गई है। जब उनसे कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपमानित होने की आदत हो गई है। हमने कई बार उनसे कहा कि हमारे साथ आइए, आपका स्वागत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव हुआ रोचक, तेज प्रताप के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं पत्नी ऐश्वर्या राय 

पप्पू यादव ने कहा कि आज नीतीश जी को कभी ऐश्वर्या, तो कभी सुशांत याद आते हैं। इसके अलावा वह रघुवंश बाबू को भी याद कर लेते हैं। उन्होंने कहा, चंद्रशेखर जी बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए आए हैं। हम उपेंद्र कुशवाहा जी, चिराग पासवान जी और कांग्रेस का भी स्वागत करते हैं। भाजपा शिखंडी का रोल अदा कर रही है। 

बिहार में किस जिले में किस चरण में होगा मतदान

  • पहले चरण यानी 28 अक्तूबर को बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर जिले के लिए मतदान होगा।
  • दूसरे चरण यानी तीन नवंबर को गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर जिले के लिए मतदान होगा।
  • तीसरे चरण यानी सात नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले के लिए मतदान होगा। 

 

सात करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार मतदान केंद्रों की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed